By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: रामकथा में होते हैं जीवन के विविध रूपों के दर्शन, हाईटेक स्वरूपों में देखने को मिलेगी रामगाथा, अनेकता में एकता की झांकी प्रस्तुत करेंगे देश-विदेश के कलाकार, रायगढ़ में 1 से 3 जून तक होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > रामकथा में होते हैं जीवन के विविध रूपों के दर्शन, हाईटेक स्वरूपों में देखने को मिलेगी रामगाथा, अनेकता में एकता की झांकी प्रस्तुत करेंगे देश-विदेश के कलाकार, रायगढ़ में 1 से 3 जून तक होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव
छत्तीसगढ़रायगढ़

रामकथा में होते हैं जीवन के विविध रूपों के दर्शन, हाईटेक स्वरूपों में देखने को मिलेगी रामगाथा, अनेकता में एकता की झांकी प्रस्तुत करेंगे देश-विदेश के कलाकार, रायगढ़ में 1 से 3 जून तक होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव

Mohsin Khan
Last updated: 18 May 2023 14:41
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. रायगढ़ में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ के लोगों को थ्रीडी एनिमेशन सहित हाईटेक तकनीकों से सुसज्जित रामायण की गाथा देखने को मिलेगी। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की विशेष पहल पर आदिवासी नृत्य महोत्सव की तरह ही राष्ट्रीय स्तर पर रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके राज्यों से मानस मण्डली दल भेजने का आग्रह किया है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन 01 से 03 जून तक रायगढ़ के राम लीला मैदान में होगा। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के रामायण मण्डली सहित विदेशी मानस मण्डली कलाकार भी शिरकत करेंगे।
छत्तीसगढ़ में तुलसीदास जी का रामचरित मानस जन-जन में व्याप्त है। वहीं देश के सुदूर दक्षिण में कम्बन के तमिल रामायण और पूर्वी हिस्से में कृतिवास के बंगला रामायण में तथा वाल्मीकि और भवभूति ने अपने ग्रंथों में भगवान राम के विभिन्न रूपों को अपने ग्रंथों में दर्शाया है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में भी इसके कई रूपों में रामकथा प्रचलित है। रामायण महोत्सव में श्रीराम के चरित्र के इन सुंदर रूपों की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा रामायण की कथा अनेक भाषाओं में लिखी गई है और अनेक देशों में इनका मंचन होता है। इनकी सुंदर प्रस्तुति का मंच रायगढ़ के राम-लीला मैदान बनेगा।
हमारे देश में रामलीला की अनवरत परंपरा रही है। रामायण हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जीवन की विविधता का सार रामकथा में समाहित है। देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में वातावरण और संस्कृति के अनुरूप अलग-अलग स्वरूपों में रामायण का मंचन किया जाता है। वास्तव में रामायण कथा अनेकता में एकता का सार है। रामायण हमें और हमारी संस्कृति को जोडऩे का काम करती है। विभिन्न राज्यों और विदेशों के इन्हीं विविधताओं को हाईटेक स्वरूप में देखने को मिलेगा और जब रामकथा को महोत्सव के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, तो बड़ी संख्या में लोग राम कथा के माध्यम से उनके आदर्शों की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य में मई माह से राज्य स्तरीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार चरणों में आयोजित होने वाले इस आयोजन का प्रथम चरण जनपद स्तर पर पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण में जिला स्तर पर 20 मई तक और तृतीय चरण राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 27 से 29 मई तक मानस मंडलियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। चतुर्थ चरण में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होगा।

TAGGED:chhattisgarh latest newsraigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article समर कैंप के बास्केटबॉल में बच्चे ले रहे ज्यादा रूचि, गर्मी ने कम नहीं किया बच्चों का जोश, 140 बच्चे ले रहे ट्रेनिंग, 4 साल के बच्चे भी खेल रहे खेल
Next Article नवापारा (प.) की मानस मंडली रही जिला में प्रथम, जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर देंगे प्रस्तुति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

21 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

21 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?