By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अदाणी फाउंडेशन के नवोदय कोचिंग से 20 विद्यार्थियों का एकलव्य विद्यालय के लिए चयन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन के नवोदय कोचिंग से 20 विद्यार्थियों का एकलव्य विद्यालय के लिए चयन
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन के नवोदय कोचिंग से 20 विद्यार्थियों का एकलव्य विद्यालय के लिए चयन

Mohsin Khan
Last updated: 3 June 2023 14:13
Mohsin Khan 2 Min Read
Share

रायगढ़. जिले के तमनार विकासखंड में अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे जवाहर नवोदय कोचिंग से 20 छात्रों का चयन एकलव्य विद्यालय के लिए हुआ है। अप्रैल 23, 2023 एकलव्य विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें जवाहर नवोदय कोचिंग केंद्र के कुल 39 आदिवासी विद्यार्थी शामिल हुए थे। ये सभी चयनित छात्र ग्राम मिलुपारा, कुंजेमुरा, पाटा, भालूमुडा, करवाही, ढोलनारा, कोडकेल, सीतापुर, रोदोपाली, तथा डोलसरा के आदिवासी छात्र हैं। अडानी फाउंडेशन द्वारा ढोलनारा और मिलूपारा गाँवों में जवाहर नवोदय कोचिंग चलाया जा रहा है जहाँ आधुनिक अध्ययन तकनीक यानी इंटरैक्टिव पैनल बोर्ड को अपनाते हुए नियमित साप्ताहिक टेस्ट के माध्यम से कुल 39 छात्रों को शिक्षक भानु प्रताप राठिया जो स्वयं ही आदिवासी समुदाय से हैं,के द्वारा रोजाना सुबह और शाम 2 घंटे की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा कुल 73 एकलव्य विद्यालय की स्थापना की गई है। जिसे राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेष संचालन समिति द्वारा निर्देशित और संचालित किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में चार एकलव्य विद्यालय में कुल 240 सीटें ग्राम छतरटांगर, छोटेमुदपर, सिसृंगा और हीरापुर में स्थित हैं। यहां एसटी वर्ग के तहत आदिवासी छात्रों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीबीएसई) के शिक्षा पद्धति के साथ कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में मुफ्त में प्रदान की जाएगी। साथ ही छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा, पौष्टिक भोजन, आवास, अध्ययन सामग्री, स्कूल ड्रेस, स्कूल बैग चिकित्सा सुविधा भी पूर्णतः निःशुल्क प्राप्त होगी।

अदाणी फाउंडेशन, गारे पेल्मा 3 कॉलरी लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत आदिवासी क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रमों का परिचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत यहां के आदिवासी बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए जवाहर नवोदय कोचिंग केंद्र की सुविधा उनके ही क्षेत्र में उपलब्धत कराता है।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जावेद-अशरफ स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुकुल का कब्जा, 2-1 से जावेद मेमोरियल को हराया
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केलो महाआरती में हुए शामिल, केलो मैया की आरती कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?