मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केलो महाआरती में हुए शामिल, केलो मैया की आरती कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Mohsin Khan
Mohsin Khan 1 Min Read

रायगढ़. शनिवार की संध्या रायगढ़ में आयोजित केलो महाआरती में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने केलो मैया की आरती कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
केलो उद्धार समिति तथा सर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया
मुख्यमंत्री ने गौ माता को चारा खिलाया और गोधन के समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गोबर के बने दीयों से किया दीपदान
केलो मैया के जयकारे के साथ गूँजा पूरा घाट, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु


जगमग दीपों के साथ महाआरती में दिखी केलो मैया की भव्यता। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, महापौर जानकी काटजू, सभापित जयंत ठेठवार भी महाआरती में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment