By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सुनी जन सामान्य की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, जनचौपाल में विभिन्न मांगों एवं शिकायतों के 87 आवेदन हुए प्राप्त
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सुनी जन सामान्य की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, जनचौपाल में विभिन्न मांगों एवं शिकायतों के 87 आवेदन हुए प्राप्त
रायगढ़

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सुनी जन सामान्य की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, जनचौपाल में विभिन्न मांगों एवं शिकायतों के 87 आवेदन हुए प्राप्त

Mohsin Khan
Last updated: 12 June 2023 13:50
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर कक्ष में आयोजित जन चौपाल में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के विभिन्न विकासखंड से आए जन सामान्य की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौंके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
आज आयोजित जन चौपाल में माल धक्का रोड़, विश्वासगढ़ चर्च के प्रार्थियों द्वारा मुख्य डॉकघर ऑफिस एजेंट द्वारा खाते में जमा करवाने दिए रकम में हेरा-फेरी की शिकायत आवेदन लेकर जन चौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पोस्ट ऑफिस एजेंट के माध्यम से पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर एजेंट के माध्यम से पैसे जमा करवाने के लिए दिए जाते थे। परंतु एजेंट द्वारा राशि खाता में जमा न कर गबन कर लिया गया है। उन्होंने कलेक्टर श्री सिन्हा से पोस्ट ऑफिस एजेंट पर उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आवेदन की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार तहसील तमनार के ग्राम सामारूमा निवासी मोती लाल चौहान अधूरा कार्य पूर्ण कराने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि तहसील तमनार हल्का नंबर 10 ग्राम सामारूमा में नक्शा खसरा, सीमांकन, फसल क्षति जैसे विभिन्न कार्य अधूरे पड़े है, उन्होंने हल्का पटवारी से सभी कार्य को पूर्ण करवाने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आवेदन पर तहसीलदार तमनार को आवेदक से चर्चा कर आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में ग्राम खडगांव के ग्रामवासियों द्वारा तीन से चार माह के अप्राप्त राशन के संबंध में शिकायत आवेदन लेकर जन चौपाल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खडगांव के शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राहियों को गत चार माह से राशन नही दिया जा रहा है, जिससे उनके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने उचित कार्यवाही करते हुए राशन दिलवाने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने खाद्य अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विकासखंड रायगढ़ के ग्राम ननसिया निवासी ओंकार गबेल एवं प्रिया सारथी अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन की राशि नही मिलने की शिकायत आवेदन लेकर जनचौपाल आए थे।

आवेदन पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए आवेदक को सूचित करने के निर्देश दिए। तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम सिंसरिंगा निवासी  ननकीराम यादव आबादी जमीन प्रदान के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे ग्राम सिसरिंगा के निवासी है एवं पत्थलगांव से उरगा बनने वाले नेशनल हाईवे पर उनका घर आ रहा है, जिसे अब खाली करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त राशि से केवल घर बना सकते है अथवा जमीन खरीद सकते हैं। उन्होंने कलेक्टर श्री सिन्हा से आबादी जमीन प्रदान करने का निवेदन किया। आवेदन पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने तहसीलदार धरमजयगढ़ को विधि अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम खैरडीपा गढ़उमरिया निवासी विद्याधर खडिय़ा घर के उपर से गए बिजली तार के स्थानांतरण के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि खैरडीपा मोहल्ले के निवासी है, जहां तीन फेस का लाइन तार उनके घर के आंगन से होते हुए बस्ती की ओर जाती है। जो झुका हुआ है, जिससे हमेशा डर बना रहता है। उन्होंने कलेक्टर श्री सिन्हा से बिजली तार को सड़क किनारे स्थानांतरित करने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने आवेदन पर सीएसईबी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनचौपाल में पेंशन, राशन, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा, वनअधिकार पत्र, पेंशन, श्रम, राशन आदि से संबंधित कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए थे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी आवेदन को जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर भरत ध्रुव एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पत्रकारवार्ता: केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री ने मोदी सरकार के 9 साल की बताई उपलब्धियां, केंद्र सरकार की योजनाओं के काम पूरा नहीं करती प्रदेश की कांग्रेस सरकार- फग्गन सिंह कुलस्ते
Next Article सड़क की समस्या से जूझ रहे लोग, मोहल्लेवासियों ने सौंपा ज्ञापन, जल्द सड़क व नाली बनाने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

3 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

3 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?