रायगढ़. शहर के अब भी कई वार्ड हैं जहां सड़क, नाली की समस्या बनी हुई है। इससे वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को वार्ड क्रमांक 24 के मोहल्लेवासी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम पहुंचे। जहां महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क व नाली की समस्या को दूर करने की मांग की है।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 24 बोइरदादर में लंबे समय से कच्ची सड़क है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पक्की सड़क व नाली नहीं होने से पानी घरों में घुसता है तो सांप बिच्छु का भी डर उन्हें रहता है। इसके अलावा बच्चे भी बाहर नहीं खेल पाते हैं। महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए मोहल्लेवासियों ने जल्द ही इन समस्याओं को दूर करने की मांग की है।
सड़क की समस्या से जूझ रहे लोग, मोहल्लेवासियों ने सौंपा ज्ञापन, जल्द सड़क व नाली बनाने की मांग
Leave a comment
Leave a comment




