By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: गर्डर नहीं हटने से चक्रपथ की ऊंचाई बढ़ाने का काम हो रहा प्रभावित, कलेक्टर  ने रेलवे अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > गर्डर नहीं हटने से चक्रपथ की ऊंचाई बढ़ाने का काम हो रहा प्रभावित, कलेक्टर  ने रेलवे अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
रायगढ़

गर्डर नहीं हटने से चक्रपथ की ऊंचाई बढ़ाने का काम हो रहा प्रभावित, कलेक्टर  ने रेलवे अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 13 June 2023 13:32
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में चक्रपथ पर ऊंचाई बढ़ाने के कार्य की समीक्षा की। ईई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि काम शुरू कर दिया गया है। किंतु रेलवे द्वारा गर्डर वहां केलो नदी के बीच में और किनारे पर रखे गए हैं। जिसके कारण काम बाधित हो रहा है। रेलवे के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा भी की गई है, किन्तु अभी तक गर्डर हटाने की पहल नहीं की गई है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के संबंधित अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह जनसुविधा से जुड़ा मामला है इसमें विलंब उचित नहीं है।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक में विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में कई स्थानों पर बोर हुए है, कोई भी बोर खुला ना रहे। सभी बोर को खुदाई के पश्चात ढंक दिया जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आये है। अत: इसमें विशेष सतर्कता बरतते हुए सघन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि पीएचई के अधिकारी सुनिश्चित करें कि जहां पर भी बोर खुदाई हुई है वह खुदाई के पश्चात ढंका हुआ है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी सीईओ जनपद पंचायतों को सचिवों के माध्यम से गांवों में इसका भौतिक सत्यापन करवाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को प्राथमिकता से इस कार्य के विशेष मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने राजस्व मामलों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि पटवारियों की अनुपस्थिति से तहसील कार्यालय में राजस्व से जुड़े प्रकरणों के निराकरण में लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी आय व जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी हुए है। सारे एसडीएम व तहसीलदार सुनिश्चित करें कि इन कार्यों के लिए लोगों को भटकना ना पड़े। उन्होंने इसके साथ ही नामांतरण बंटवारा के प्रकरणों का निपटारा भी करते रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर श्री सिन्हा ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी करने के काम में तेजी लाएं। साथ ही जहां काम चल रहा है वहां गुणवत्ता की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग के काम काज की भी समीक्षा की। उन्होंने हाट-बाजार क्लिनिक संचालन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही तालाब गहरीकरण के प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मुकडेगा और छाल के तहसील कार्यालयों के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, डीएफओ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विभाग निर्वाचन से जुड़े कार्यों की तैयारी करें शुरू
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बैठक के दौरान निर्वाचन कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा कार्यों को लेकर कैलेंडर जारी किया गया है। उसके अनुसार ही सारे कार्य किए जाने हैं। अभी ईवीएम मशीनों की फस्र्ट लेवल चेकिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि विभागों को निर्वाचन से जुड़े जो दायित्व मिले हैं उसकी तैयारी प्रारंभ कर दें। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण और अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए।
गोधन न्याय योजना की हुई समीक्षा
कलेक्टर श्री सिन्हा ने गोधन न्याय योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी गौठानों में अनिवार्य रूप से गोबर खरीदी करने तथा टांको में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम्पोस्ट निर्माण में कन्वर्जन रेशियो का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बारिश के मद्देनजर भी जरूरी तैयारी रखने के लिए कहा। सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव ने भी इस दौरान सभी सीईओ जनपद व संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सड़क की समस्या से जूझ रहे लोग, मोहल्लेवासियों ने सौंपा ज्ञापन, जल्द सड़क व नाली बनाने की मांग
Next Article कोई भी स्कूल नहीं होना चाहिए एकल शिक्षकीय- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, स्कूलों के निर्माण कार्य में लायें तेजी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

3 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

3 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?