By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: कोई भी स्कूल नहीं होना चाहिए एकल शिक्षकीय- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, स्कूलों के निर्माण कार्य में लायें तेजी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > कोई भी स्कूल नहीं होना चाहिए एकल शिक्षकीय- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, स्कूलों के निर्माण कार्य में लायें तेजी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
रायगढ़

कोई भी स्कूल नहीं होना चाहिए एकल शिक्षकीय- कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, स्कूलों के निर्माण कार्य में लायें तेजी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 13 June 2023 13:37
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. जिले का कोई भी स्कूल एकल शिक्षकीय नहीं होना चाहिए। जिन स्कूलों में ऐसी स्थिति है वहां तत्काल दूसरे शिक्षकों की व्यवस्था करें। स्कूल प्रारंभ होने के पश्चात यह शिकायत नहीं आनी चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कही। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि जिले के ऐसे स्कूल जो एकल शिक्षकीय है, उन्हें चिन्हांकित करें तथा वहां अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव भी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने अनुविभागवार स्कूल निर्माण कार्यों की समीक्षा की। काम के धीमे स्पीड को लेकर उन्होंने ईई आरईएस पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि मैन पॉवर बढ़ाकर स्कूलों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवायें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक सारे कार्य पूर्ण कर कर लिए जाएं। गौरतलब है कि जिले के डेढ़ हजार से अधिक स्कूलों में लगभग 130 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के साथ आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्ष का निर्माण भी किया जा रहा है। बैठक के दौरान काम के क्वालिटी को लेकर कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चों से जुड़े काम में कही गुणवत्ता की शिकायत नहीं आनी चाहिए। काम में कही भी कोताही मिली तो संबंधित के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम से बारी-बारी उनके अनुविभाग में चल रहे कामों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र के बीईओ एवं प्रिसींपल की मीटिंग लेकर उनके स्कूलों में चल रहे कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण के संबंध में ईई पीडब्ल्यूडी से जानकारी ली व काम में तेजी लाने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने नये शिक्षा सत्र के पूर्व सभी स्कूलों में बच्चों के लिए शाला गणवेश व किताबें अनिवार्य रूप से पहुंच जाये यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव पर बच्चों को यह किताबें व गणवेश वितरित किया जाना है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बी.बाखला, सहायक संचालक के.के.स्वर्णकार, डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, ईई पीडब्लूडी  आर.के.खाम्बरा, ईई आरईएस एल.एल.चौहान सहित सभी अनुविभाग के एसडीएम व आरईएस के एसडीओ उपस्थित रहे।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindiraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गर्डर नहीं हटने से चक्रपथ की ऊंचाई बढ़ाने का काम हो रहा प्रभावित, कलेक्टर  ने रेलवे अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
Next Article चोरी की 07 मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, सोल्ड और बिना नंबर बाइक की करता था चोरी, धरमजयगढ़, कापू, पत्थलगांव में था सक्रिय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

3 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

3 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?