By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: विशेष पिछड़ी जनजातियों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम जोडऩे के साथ मतदान के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > विशेष पिछड़ी जनजातियों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम जोडऩे के साथ मतदान के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
रायगढ़

विशेष पिछड़ी जनजातियों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम जोडऩे के साथ मतदान के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Mohsin Khan
Last updated: 24 June 2023 13:33
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियां निवासरत है, उन्हें विशेष रूप से फोकस कर उनका शत-प्रतिशत नामों को मतदाता सूची में जोडऩा सुनिश्चित करें, इसके साथ ही उनको मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करें। विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) वर्ग का कोई भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नही छूटना चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उक्त बातें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित निर्वाचन कार्य की तैयारियों के संबंध में ली गई बैैठक में कही। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। इसे बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए औद्योगिक श्रमिको, विशेष पिछड़ी जनजाति, महिलाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं पर विशेष फोकस किया जाए। मतदान केन्द्रों में उनकी सुविधाओं के साथ मतदान के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में लगभग एक हजार विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग निवास करते है, उनका नाम प्राथमिकता के साथ मतदाता सूची में जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें मतदान के लिए जागरूक करें।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन का कार्य सबसे महत्वपूर्ण होता है। मतदान केंद्रों में जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मतदान केंद्रों में दिव्यांगजन, महिला एवं शिशुवती महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसे पूरी गंभीरता से किया जाए। जिससे मतदाताओं को आसानी हो। उन्होंने मतदाता सूची का पुनरीक्षण, मतदान दल गठन के लिए कर्मचारियों के जानकारी की सॉफ्टवेयर में एंट्री, मतदान के लिए सामग्री वितरण और वापसी के लिए केंद्र का निर्धारण, दलों के यातायात के इंतजाम की तैयारी जैसे विभिन्न बिंदुओं पर भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में लगने वाली सामग्री और संसाधनों की व्यवस्था के निर्देश देते हुए सभी कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन कार्य में आरओ तथा एआरओ बनाने के साथ ही विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने सभी की ट्रेनिंग शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कई कार्य निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप द्वारा भी संचालित होते हैं। इन ऐप्स की ट्रेनिंग भी समय-सीमा में पूरी कर ली जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर डी.आर.रात्रे, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रमों की बनाएं कार्ययोजना
कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। जिसके तहत मतदाता जागरूकता के लिए औद्योगिक, शहरी, जनजातीय क्षेत्रों के साथ नए मतदाता, वृद्धजन, दिव्यांगजन, महिला एवं तृतीय लिंग के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं के साथ ही दिव्यांगजनों का नाम मतदाता लिस्ट में जोडऩे का कार्य सुनिश्चत करते हुए उन्हे जागरूक करें ताकि उनकी मतदान में सहभागिता बढ़े। इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा वृद्धजन के सम्मान में वृद्धजन सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए इसके माध्यम में अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रात्रि गश्त पर एसएसपी सदानंद कुमार, अधिकारियों को गश्त सुदृढ कराने के दिये निर्देश, बेवजह घूमते लोगों को समझाइश, कार्यवाही दौरान फरार 29 वारंटी गिरफ्तार, कई वाहन चालकों का कटा चालान 
Next Article लक्ष्य निर्धारित कर लगन से मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

2 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

2 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?