By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: लक्ष्य निर्धारित कर लगन से मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > लक्ष्य निर्धारित कर लगन से मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव
रायगढ़

लक्ष्य निर्धारित कर लगन से मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव

Mohsin Khan
Last updated: 24 June 2023 13:39
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आज प्रात: 10 बजे से जिला ग्रंथालय के सभाकक्ष में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में सीईओ जिला पंचायत के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी श्री जितेन्दर यादव ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को सफलता के टिप्स दिए। इस दौरान युवा नौ सेना ऑफिसर हेलीकाप्टर पायलट लेफ्टिनेंट  कृपासिन्धु पटेल ने भी सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर मार्गदर्शन दिया।
सीईओ जितेन्दर यादव ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है एक लक्ष्य निर्धारित कर, पूरी लगन से उसे पाने के लिए मेहनत करना। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस फील्ड में मुकाम बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अगर कभी उसमें ठोकर खाकर गिरते भी है तो निराश मत होना, बल्कि कदम आगे बढ़ाते चलने से सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने सेमीनार में आये बच्चों को कहा कि आमतौर पर लोगों को भ्रम होता है कि मेधावी प्रतिभा के लोग या मजबूत पृष्ठभूमि के प्रतिभागी ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (यूपीएससी) जैसी बड़ी परीक्षाओं में सफल होते हैं, तो मन से इस बात को पूरी तरह से निकाल दें। इस परीक्षा में कोई भी बच्चा अपनी मेहनत और प्रतिभा के बूते सफलता पा सकता है, बशर्ते उनमें जज्बा होना चाहिए। ऐसे सभी बच्चों के सपने को साकार करने के उद्देश्य से कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल पर जिले में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी एवं रोजगार के अवसरों के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं कोचिंग कक्षायें यहां नि:शुल्क संचालित की जा रही हैं। जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को एक अच्छा माहौल मिले। ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से जिले के युवाओं को बेहतर परिणाम मिल सकेगा। इस दौरान उन्होंने सेमीनार में आए बच्चों सवालों के जवाब भी दिए।
इस अवसर पर सहयोग एकेडमी संचालक अबरार हुसैन, एपीसी भुनेश्वर पटेल, केन्द्र समन्वयक मनोज पटेल, लाईब्रेरिन अशोक पटेल सहित लाईब्रेरी के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

सीईओ ने दिए बच्चों को सफलता के लिए टिप्स
सीईओ जितेन्दर यादव ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता के कुछ टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि किसी परीक्षा की तैयारी के लिए खासकर परीक्षा के सिलेबस को बार-बार देखें और केवल मानक पुस्तकों का अध्ययन करें। तैयारी के दौरान पिछले 5 वर्षों के प्रश्न-पत्र को समय-सीमा में हल करें। जितना पढ़ रहे हैं, उसका दोगुना समय लिखने में दें। अपनी हैंडराइटिंग पर ध्यान दें और वर्तनी की अशुद्धियों को कम करें। विभिन्न प्रकार के पुस्तकों की अपेक्षा एक ही बुक को बार-बार पढ़े एवं साथ ही करेंट अफेयर भी पढ़े।
डिफेंस क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कृपासिन्धु पटेल ने बच्चों को दिए मार्गदर्शन
युवा नौसेना ऑफिसर हेलीकाप्टर पायलट लेफ्टिनेंट कृपासिन्धु पटेल द्वारा डिफेंस क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषय पर डिफेंस क्षेत्र में जाने के इच्छुक युवाओं को रक्षा क्षेत्र में सेवा तथा रोजगार की संभावना विषय पर मार्गदर्शन दिए। उन्होंने सेमीनार में आये बच्चों से कहा कि खुद की योग्यता पर ध्यान दें और आपको किन चीजों में रुचि है, उसे प्राथमिकता दें। निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले। उन्होंने कहा कि केवल डिफेंस फील्ड ही नही बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किस प्रकार से अपने आप को तैयार करें, अपने आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाएं और नकारात्मक चिंतन से दूर होकर स्वयं को पॉजिटिव सोच के माध्यम से रचनात्मक दिशा दें, इसके बारे में उन्होंने उपस्थित बच्चों को बताया। डिफेंस फिल्ड में आने के इच्छुक छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सवाल लेफ्टिनेंट श्री पटेल से पूछे जिसका उन्होंने जवाब दिया।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article विशेष पिछड़ी जनजातियों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नाम जोडऩे के साथ मतदान के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Next Article वन प्रबंधन समिति के सचिव ने समिति खाते की राशि का किया गबन, समिति के पदाधिकारियों ने की मामले की लिखित शिकायत, अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

24 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

24 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?