By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: शुद्ध मतदाता सूची अच्छे निर्वाचन का है आधार-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को एक-एक घरों का सर्वे के दिए निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > शुद्ध मतदाता सूची अच्छे निर्वाचन का है आधार-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को एक-एक घरों का सर्वे के दिए निर्देश
रायगढ़

शुद्ध मतदाता सूची अच्छे निर्वाचन का है आधार-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को एक-एक घरों का सर्वे के दिए निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 30 June 2023 13:54
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सृजन सभाकक्ष में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम के तहत बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची अच्छे निर्वाचन का आधार होता हैं। उन्होंने सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को सर्वे का कार्य गंभीरता से करने के निर्देश दिए। जिससे निर्वाचन का कार्य बेहतर ढंग से हो सके।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने आगामी निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिन्हा ने निर्देशित किया कि 18 वर्ष के नये मतदाताओं का शत-प्रतिशत नाम जोडऩा सुनिश्चित करें। उन्होंने बुजुर्ग, दिव्यांग एवं तृतीय लिंग की मतदान केन्द्रवार सूची बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोडऩे काटने, स्थानांतरण करने की समीक्षा की गई। बीएलओ ने बताया कि सर्वे कार्य के साथ मतदाता सूची में नाम जोडऩा अर्थात फॉर्म 6, विलोपित एवं मृत मतदाताओं का विलोपन फॉर्म 7 तथा संशोधन हेतु फॉर्म 8 नियमित रूप से सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि विशेष रूप से नए मतदाताओं का नाम जोडऩे के साथ ही मृत एवं स्थानांतरित लोगों का नाम विलोपित करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने से पूर्व उनके स्थानांतरण के संबंध में उनके परिवार के अन्य सदस्य अथवा मोहल्ले से संबंधित जानकारी सुनिश्चित करें एवं पंचनामा बनाने पश्चात विलोपन का कार्य करें।
इस दौरान बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा सर्वे में आ रही समस्या से अवगत कराए जाने पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने नायब तहसीलदार को पहचान पत्र बनवाने के निर्देश दिए, जिससे सर्वे कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने कम प्रतिशत मतदान केंद्रों की समीक्षा करते हुए वहां के बीएलओ से इस संबंध में जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि ऐसे क्षेत्र ज्यादातर औद्योगिक क्षेत्र हैं, जहां मतदाता लिस्ट में नाम है, लेकिन वे वोट नही देते एवं स्थानांतरित हो चुके है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वीप कार्यक्रम के तहत इन क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए, जिससे वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि हो सकें। बैठक में सभी बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित
कलेक्टर श्री सिन्हा ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम के समीक्षा के दौरान कहा कि बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर कई स्थानों में बेहतर कार्य कर रहे है। उन्हे बेहतर कार्य संपादन हेतु प्रोत्साहित करने लिए आगामी 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
लैलूंगा विधानसभा के बीएलओ की हुई बैठक
अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी धनीराम रात्रे ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में आज अंतिम चरण में लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विस्तृत समीक्षा की। जिसके तहत रायगढ़ जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में अपर कलेक्टर, विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर के साथ औसत से कम मतदान केंद्रों में मतदान बढ़ाने हेतु चर्चा की गई। उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्रों में सुपरवाइजर, नोडल अधिकारी, बीएलओ एवं तहसीलदार को निरीक्षण कर रैंप, पेयजल, शौचालय विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आवास योजना के नये हितग्राहियों को आवास दिलाने राज्य सरकार करेगी केन्द्र से आग्रह-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article 3 जुलाई को रायगढ़ में रोजगार मेला, भरे जायेंगे 400 पद, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोडऩे कलेक्टर की पहल जारी, अब तक 1100 को मिले ऑफर्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

2 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

2 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?