By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: घरघोड़ा में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कलेक्टर ने तत्काल शुरू कराया राहत एवम बचाव कार्य, अपर कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल के लिए किया रवाना
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > घरघोड़ा में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कलेक्टर ने तत्काल शुरू कराया राहत एवम बचाव कार्य, अपर कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल के लिए किया रवाना
रायगढ़

घरघोड़ा में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कलेक्टर ने तत्काल शुरू कराया राहत एवम बचाव कार्य, अपर कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल के लिए किया रवाना

Mohsin Khan
Last updated: 19 July 2023 14:16
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. घरघोड़ा के करीब कंचनपुर में आज एक स्कूली बस को उल्टी दिशा ने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 30 स्कूली बच्चे सवार थे, जो स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने तत्काल राहत एवम बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर राजीव पांडेय और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया तथा घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अपर कलेक्टर राजीव पांडेय ने बताया कि सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस घरघोड़ा से 30 स्कूली बच्चों को लेकर बरघाट बरौद क्षेत्र में छोड़ने जा रही थी। ड्राइवर और परिचारिका के साथ बस में कुल 32 लोग सवार थे। धर्मजयगढ़ रोड में कंचनपुर बायपास के पास बरौद की ओर से सामने से आ रही ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चोटिल 5 बच्चों बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। बस ड्राइवर को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर और ट्रक चालक को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बस में सवार बाकी 25 बच्चों का उपचार घरघोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जिनमें से अधिकांश बच्चों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। शेष बच्चों को स्क्रीनिंग के बाद शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी। ट्रक चालक जो मौके से भाग गया था उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घरघोड़ा एसडीएम श्रीमती ऋशा ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है उसके अनुसार ट्रक खलासी चला रहा था, जो कि नशे में था और रॉन्ग साइड में ट्रक चलाकर स्कूली बस को टक्कर मार दी। जबकि ट्रक ड्राइवर बाजू में बैठा था। दुर्घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे, जिसे पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

TAGGED:raigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चोलामंडलम फायनेंस कंपनी, रायगढ़ शाखा द्वारा चेक बाउंस मामले में दायर परिवाद खारिज
Next Article रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के तत्वाधान में बड़े रामपुर में रोपे गए 200 से ज्यादा पौधे, जल्द ही होगा यहां हरा भरा माहौल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

7 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?