By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के तत्वाधान में बड़े रामपुर में रोपे गए 200 से ज्यादा पौधे, जल्द ही होगा यहां हरा भरा माहौल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के तत्वाधान में बड़े रामपुर में रोपे गए 200 से ज्यादा पौधे, जल्द ही होगा यहां हरा भरा माहौल
रायगढ़

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के तत्वाधान में बड़े रामपुर में रोपे गए 200 से ज्यादा पौधे, जल्द ही होगा यहां हरा भरा माहौल

Mohsin Khan
Last updated: 19 July 2023 14:23
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. निगम प्रशासन और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के तत्वाधान में बुधवार की सुबह वार्ड क्रमांक 8 बड़े रामपुर पूर्व टेचिंग ग्राउंड में बृहद रूप से पौधारोपण किया गया। इस दौरान यहां शीशम, करंज, अमरूद सहित फलदार और छायादार 200 से ज्यादा पौधे लगाए गए।
सुबह 10:00 बजे से पौधारोपण शुरू हुआ। पूर्व में यहां कचरो के पहाड़ को बायोलीगेसी के तहत ट्रीटमेंट कर मैदान में तब्दील किया गया है, जहां प्रथम कार्य में पर्यावरण संरक्षण को लेकर निगम प्रशासन द्वारा पौधरोपण करने और द्वितीय कार्य में गार्डन विकास करने का निर्णय लिया गया है। इसी इस पर फर्स्ट फेज पर यहां पौधारोपण किया गया। टेचिंग ग्राउंड के साइड और सामने की ओर साइड और बाएं तरफ गड्ढे कर फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। यहां 200 से ज्यादा 7 फीट ऊंचे विकसित पौधे लगाए गए। बड़े होने के कारण इन पौधों का जल्द होगा और यहां जल्द ही हरा भरा माहौल होगा। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि बरसात शुरू होते ही निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न खाली जगहों पर पौधरोपण किए जा रहे हैं। इससे शहर के वातावरण को हरा भरा माहौल के साथ शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगा। निगम प्रशासन द्वारा लगातार शहरवासियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेचिंग ग्राउंड जो कचरे का ढेर था, जिसे वैज्ञानिक पद्धति से ट्रीटमेंट कर मैदान बनाया गया है।

यहां गार्डन प्रस्तावित है, यह जो कचरे का ढेर था निश्चित तौर पर इसे शहर की अलग पहचान के रूप में विकसित किया जाएगा। कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि रामपुर टेचिंग ग्राउंड में शहर से निकले कचरे को सालों से डंप किया जा रहा था। इसलिए यहां कचरे का पहाड़ बन गया था, जिसे बायोलीगेसी के तहत वैज्ञानिक पद्धति से ट्रीटमेंट कराकर मैदान में तब्दील किया गया। इसे अब लोगों के लिए सहज और एक आकर्षक स्थल के रूप में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में यहां 200 से ज्यादा फलदार और छायादार पौधों को रोपा गया है। इसके बाद यहां प्रस्तावित गार्डन का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। मुख्य मार्ग पर स्थित टेचिंग ग्राउंड से गुजरने वाले लोगों को नाक में रुमाल रखकर गुजरना होता था। लोग यहां से गुजारना पसंद नहीं करते थे, लेकिन इस स्थल को इतना आकर्षक हरा-भरा बनाया जाएगा की लोग, शहरवासी नहीं बल्कि बाहर के लोग यहां आकर कुछ समय बिताएंगे और यहां आने के लिए समय निकलेंगे। इस अवसर पर रामदास द्रोपदी फाउंडेशन के सुनील रामदास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य विकास ठेठवार,  संजय चौहान, डिप्टी कमिश्नर सुतीक्ष्ण यादव, पार्षद श्रीमती रंजना पटेल, श्रीमती रुक्मणी साहू, एल्डरमैन वसीम खान, निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर  मनोज श्रीवास्तव चंद्रकांत पंजाबी सहित जनप्रतिनिधिगण ,निगम के अधिकारी कर्मचारी एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के विद्यार्थी एवं शहर के लोगों द्वारा यहां पौधारोपण किया गया।

पर्यावरण प्रेमी रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने उपलब्ध कराए पौधे
पौधरोपण में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा छायादार और फलदार प्रजाति के 06 फुट से ऊपर के लगभग 200 पौधे उपलब्ध कराए। इस पर महापौर श्रीमती काटजू और कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अंचल में फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जाने इस मुहिम से लोगों में जागरूकता के साथ-साथ लोगों को रोपित करने हेतु सरलता से पौधा उपलब्ध हो जा रहे हैं। इस दिशा में जन भागीदारी जितनी बढ़ेगी, उतनी ही पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कार्य हो सकेगा। पौधे लगाने के लिए शहरवासी निशुल्क पौधे प्राप्त करने के लिए सहायक अभियंता सूरज देवांगन मोबाइल नंबर 8770286364 और पीआरओ लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा मोबाइल नंबर 7000657399 पर काल कर सकते हैं।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article घरघोड़ा में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कलेक्टर ने तत्काल शुरू कराया राहत एवम बचाव कार्य, अपर कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल के लिए किया रवाना
Next Article धमकी देकर रूपये मांगने वाले आदतन बदमाश पर लैलूंगा पुलिस ने की कार्रवाई 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

7 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

7 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?