By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अमृत मिशन की लचर व्यवस्था के खिलाफ चक्काजाम, बारिश में भी पानी की बनी है समस्या, वार्ड नंबर 30 के मोहल्लेवासी सहित भाजपा नेताओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > अमृत मिशन की लचर व्यवस्था के खिलाफ चक्काजाम, बारिश में भी पानी की बनी है समस्या, वार्ड नंबर 30 के मोहल्लेवासी सहित भाजपा नेताओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
रायगढ़

अमृत मिशन की लचर व्यवस्था के खिलाफ चक्काजाम, बारिश में भी पानी की बनी है समस्या, वार्ड नंबर 30 के मोहल्लेवासी सहित भाजपा नेताओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

Mohsin Khan
Last updated: 23 July 2023 13:32
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. जिला मुख्यालय में बरसात के समय में भी घरों की नल से पीने का पानी नही आने को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया और कई घंटों तक शहर के जेल कॉम्प्लेक्स रोड पर इस चक्काजाम के चलते पुलिस व निगम प्रशासन को घंटो मशक्कत करनी पड़ी। बीते कुछ माह से मोहल्लेवासी पेयजल समस्या को लेकर निगम के सामने अपनी बात रख चुके हैं इतना ही नही लगभग 15 दिन पहले ही इन प्रदर्शनकारियों ने निगम के गेट पर ताला लगाते हुए वहीं पर नहाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी इस वार्ड में पूर्ण रूप से पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में रविवार की सुबह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, भाजपा के नेताओं और मोहल्लेवासियो ने चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेयजल जैसी गंभीर समस्या से यहां के वार्डवासी गर्मी से लेकर बरसात में भी जूझ रहे हैं। इनका सब्र का आंध आज टूट गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह मात्र कुछ मिनट नल शुरू हुई और बंद हो गई औ रोजमर्रा के सभी काम ठप्प हो गए। तब महिला व पुरूष ने परिवार सहित सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर दिया। सुबह लगभग 7 से 8 बजे से शुरू हुआ चक्काजाम दोपहर तक जारी रहा और इस दौरान पुलिस अधिकारी सहितt पुलिस के जवान मौके पर पहंुचकर आंदोलनकारियों को समझाने लगे, लेकिन आंदोलनकारी वहां से उठने को तैयार नही थे। बाद में निगम आयुक्त, महापौर व निगम की टीम मौके पर पहुंची और तीन दिन के भीतर समस्या सुधारने की बात कही गई। तब कहीं जा कर चक्काजाम समाप्त हुआ। चक्काजाम के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के साथ मोहल्लेवासी और भाजपा नेता शामिल थे।
पहले भी हुआ विरोध प्रदर्शन पर समस्या जस की तस
वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मुक्तिनाथ का कहना है कि इस समस्या को लेकर निगम प्रशासन, रायगढ़ विधायक गंभीर नही है। पहले भी प्रदर्शन करके अपनी मांगे रख चुके हैं लेकिन पेयजल समस्या जस की तस है। स्थानीय महिला गंगाबाई का कहना है कि सुबह व शाम पेयजल के लिये वे जद्दोजहद करते हैं और निगम को पूरा टैक्स पटाने के बाद भी उन्हें पानी नही मिल रहा है। मात्र 5 मिनट में वे घरों में पीने का पानी तक नही भर पाते।

TAGGED:nagar nigamnagar nigam raigarhraigarh breaking newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गंगा आदर्श विद्यालय के बच्चों को महिला रक्षा टीम प्रभारी बतायी “गुड टच- बैड टच”
Next Article रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा किया गया कई स्थानों पर पौधरोपण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?