By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने किया किरोड़ीमल, कोसमपाली सहित कई स्थानों में पौधरोपण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने किया किरोड़ीमल, कोसमपाली सहित कई स्थानों में पौधरोपण
रायगढ़

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने किया किरोड़ीमल, कोसमपाली सहित कई स्थानों में पौधरोपण

Mohsin Khan
Last updated: 29 July 2023 15:02
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. नगर के समीपस्थ स्थल किरोड़ीमल नगर के छठ घाट को छायादार बनाने के लिए वहां के लोगों के आग्रह पर रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया। वहीं कोसमपाली शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला परिवार के आग्रह पर रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा विद्यालय प्रांगण में दर्जनों पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण अभियान की तारतम्यता में शासकीय प्राथमिक शाला बजरंगपारा (मिट्ठू मुड़ा) व राजीवनगर ऊॅं एक्वेरियम के पास भी पौधरोपण किया गया।

इनकी रही उपस्थिति
किरोड़ीमल नगर में पौधरोपण कार्यक्रम में भोजपुरी समाज से समाजसेवी संजय सिंह, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के वार्ड संख्या 4 के पार्षद संतोष सहनी, शिव शिष्य परिवार से विरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, संजय पासवान, मनहरन निषाद, रेनू देवी, बेबी सिंह, रीता देवी, सरिता देवी, अमरीका निषाद, नान बाई व अनीता मौर्य सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। किरोड़ीमल नगर के शिव शिष्य परिवार द्वारा रामदास द्रौपदी फाउंडेशन से छठ घाट को छायादार बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। जिसके आधार पर रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के सहयोगी रामनंदन यादव द्वारा पौधरोपण कराया गया। इस अवसर पर शिव शिष्य परिवार द्वारा रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पौधरोपण अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। वहीं कोसमपाली के शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला के पौधरोपण कार्यक्रम में क्रमशः माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक व शिक्षिका रश्मि नायक, सुनीता साहू, सुनीता नायक, मीनाक्षी सरकार एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक व शिक्षक-शिक्षिका गण क्रमशः प्रेमनारायण पटेल, कामिनी चौरसिया, चम्पा साहू, अनिता पटनायक, सरस्वती पटेल व मनोज कुमार पटेल आदि ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पौधरोपण अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इसी तारतम्यता में प्राथमिक शाला बजरंपारा (मिट्ठू मुड़ा) के विद्यालय परिवार के प्रस्ताव पर विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से प्रधानपाठक राधाप्यारी पटेल, मनीष कुमार नेगी, कुसुमलता भगत व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं ऊॅं एक्वेरियम के पास हुए पौधरोपण के अवसर पर उत्कर्ष, ओम, संजू, दीपक सहित कई मोहल्ला वासी उपस्थित रहे।

किरोड़ीमल में एक सभा भी हुई आयोजित
किरोड़ीमल के छठ घाट को छायादार बनाने के लिए आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर एक सभा भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा संचालित पौधरोपण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा जीवन पौधे और मानव के अतिरिक्त अन्य जीवों से बनने वाला पारिस्थितिक तंत्र पर ही टिका हुआ है। इसके असंतुलन के कारण ही देश सहित विश्व के अलग-अलग स्थानों पर कहीं अतिवृष्टि तो कहीं अनावृष्टि की खबरें मीडिया में रह रहीं है। इन सभी समस्याओं के निराकरण का एक कारक पौधरोपण भी है। इसलिए रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा संचालित पौधरोपण अभियान मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य कार्य है।

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव रायगढ़ प्रवास पर, गोपालपुर में निर्मित अमृत सरोवर और तालाब गहरीकरण कार्य को देखा, जनपद पंचायत रायगढ़ में चल रहे विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण
Next Article रायगढ़ रेंज के पहले डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने लिया चार्ज, प्रेसवार्ता में मीडिया से साझा किये अपना विजन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव समपन्न कराना होगी प्राथमिकता 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

23 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

23 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?