Raigarh news: वासुदेव यादव बने पुनः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव

Mohsin Khan
Mohsin Khan 1 Min Read

Raigarh News: रायगढ़. गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमे रायगढ़ से बेहद ही सक्रिय और प्रदेश सरकार के जनहित के कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने वाले वासुदेव यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बनाया गया है।आपको बता दे कि वासुदेव यादव की छात्र राजनीति 1997-98 से प्रारम्भ हुई। जिसमें सर्वप्रथम सचिव शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ (हिंदी विभाग ) बने।

उसके बाद अध्यक्ष शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ (हिंदी विभाग ) बने। 2002 में राजनीति पदार्पण करते हुए सरपंच ग्राम पंचायत गढ़उमरिया बने। उसके पश्चात 2010-2015 तक क्षेत्र क्रमांक 5 से जिला पंचायत सदस्य बने। पुनः 2015-2020 तक क्षेत्र क्रमांक 6 से जिला पंचायत सदस्य रहे। वासुदेव यादव कांग्रेस पार्टी में 2002-03 से जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, 2018-21 तक सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी व 2019-21 तक उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रहे। वहीं अब पुनः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

Share This Article
Leave a comment