By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: चक्रधरनगर चौक में 36 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन, आयोजन समिति की बैठक में तय हुई रूपरेखा, चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: चक्रधरनगर चौक में 36 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन, आयोजन समिति की बैठक में तय हुई रूपरेखा, चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण
रायगढ़

Raigarh News: चक्रधरनगर चौक में 36 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन, आयोजन समिति की बैठक में तय हुई रूपरेखा, चार दिवसीय रामलीला, श्रीराम शोभायात्रा मुख्य आकर्षण

Mohsin Khan
Last updated: 28 August 2023 14:00
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. चक्रधरनगर चौक में इस बार 36वें दुर्गा पूजन उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन के लिए चक्रधरनगर युवा समिति की एक आवश्यक बैठक 27 अगस्त को चक्रधरनगर बस स्टैंड में संपन्न हुई। बैठक में शांति और सौहार्द्र पूर्ण तरीके से 3 दिवसीय दुर्गा उत्सव मनाने के लिए जिम्मेदारी तय की गई। आयोजन का संयोजक आकाश बैनर्जी और व्यवस्थापक शरद महापात्रे को बनाया गया है।

विदित हो कि चक्रधर नगर बस स्टैंड में बीते 10 साल से दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है। जहां देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर 3 दिनों तक विधि-विधान से पूजन के बाद चौथे दिन यानी दशहरा को माता दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाता है। दुर्गोत्सव के दौरान चक्रधरनगर क्षेत्र में लाखों भक्तों की भीड़ होती है। दूर-दूर से लोग दुर्गा पंडाल देखने आते हैं। बीते 35 साल से यह आयोजन हो रहा है। पहले दुर्गा पंडाल वर्तमान के दुर्गा चौक में ही लगाया जाता था फिर ट्रैफिक बढ़ने के कारण इसे चक्रधरनगर चौराहे में बैठाया जाने लगा फिर यहां भी दर्शकों की भीड़ और पंडाल की भव्यता के कारण चक्रधरनगर बस स्टैंड में बीते 10 साल से पंडाल लगाया जा रहा है।

चक्रधरनगर दुर्गोत्सव समिति के संयोजक आकाश बैनर्जी ने बताया कि चक्रधरनगर चौक की माता दुर्गा पंडाल में कम-से-कम 10 मोहल्ले आते हैं जो मिलकर यह आयोजन करते हैं। हमारे यहां के युवा शांतिप्रिय तरीके से सभी धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हैं। कहने को तो यह आयोजन 4 दिन का होता है पर इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। पंडाल को ही बनाने में एक महीने का समय लगता है। फिर पंडाल के अनुसार माता की प्रतिमा का निर्माण होता है। यह दुर्गोत्सव पूजन का गरिमामय 36 वां आयोजन है जिसमें चक्रधरनगर के युवाओं का जोश व मेहनत और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलता है।

आयोजन समिति के व्यवस्थापक शरद महापात्रे ने बताया कि इस बार का दुर्गोत्सव बीते हर बार से ज्यादा भव्य और व्यापक होगा। पूजन में आने वाले भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किये जाएंगे ताकि उन्हें माता के दर्शन में किसी तरह की तकलीफ न हो। माता की कृपा से चक्रधरनगर की दुर्गा पूजन का आयोजन हमेशा बेहतर रहा है। मुझे पहली बार जिम्मेदारी मिली है पूरी कोशिश रहेगी कि दुर्गोत्सव शानदार तरीके से भक्तिभाव में संपन्न हो।

रविवार को दुर्गोत्सव आयोजन की बैठक में सर्वसम्मति से कौशलेष मिश्रा विवेक रंजन सिन्हा और पंकज कंकरवाल को संरक्षक बनाया गया। इस बैठक में सुनील शर्मा, राहुल शर्मा, संदीप शुक्ला, सतीश पांडे, विष्णु मेहानी, संतोष पारमानिक,लीनू जॉर्ज,शैल मैथ्यू, अमित सोनी ,आशीष चौबे, आशिक हुसैन, दीपांशु पाणिग्रही, अजय साहू, रोशन चंद्रा, जयराज, अरुण उपाध्याय, सुशील गुप्ता, राहुल घोष, प्रदीप महापात्रे, भानु महापत्रे, कौशिक भौमिक, अभिलाष गुप्ता, पप्पू कोष्टा, बंटी वैष्णव,राहुल लांबट, बाबू कंकरवाल,उत्तम चौधरी,अमित गोस्वामी, केशव जायसवाल, छोटू महापात्रे, विकास गुप्ता, अभिलाष गुप्ता,की विशेष उपस्थिति रही।

रामलीला में दिखेगी स्थानीयता
रामलीला मंचन, चक्रधरनगर दुर्गोत्सव की बीते कुछ सालों से अब पहचान बन गई है। यह रामलीला सिर्फ 4 दिनों की होती है जिसमें रामायण के मुख्य विवरणों को स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसे देखने के लिए गांव-गांव से लोग आते हैं और कई दफे यह देर रात तक चलती है। रामलीला में स्थानीयता का भाव और पुट दोनों समाहित होता है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।

इस बार भी रामलीला के आखिरी दिन यानी दशहरा के दिन यहीं से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो चक्रधरनगर के मुख्य मार्ग-मोहल्ले से होते हुए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम तक जाएगी जहां फिर रावण दहन का कार्यक्रम होगा।

TAGGED:aaj ka raigarh newsaaj ki news raigarhraigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: ऑनलाईन एयर गन, चाकू, छुरी मंगाने वालों पर रायगढ़ पुलिस रख रही नजर, सायबर सेल ने अभियान चलाकर जब्त किया दो दर्जन से अधिक शॉपिंग साइट से मंगाए गए हथियार 
Next Article Raigarh News: शानो शौकत के साथ मनाई जाएगी जश्ने ईद मिलादुन्नबी, मुस्लिम समाज की बैठक संपन्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?