By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जेएसपी को ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > जेएसपी को ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड
छत्तीसगढ़

जेएसपी को ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड

Mohsin Khan
Last updated: 28 November 2023 15:49
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़. देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को दिव्यांग जनों (पर्सन्स विद डिसेबिलिटी) के पुनर्वास और उनके उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान सामुदायिक विकास के लिए जेएसपी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा, “हम यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हम समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड-2023 सामाजिक उत्थान के लिए किये जा रहे हमारे उन प्रयासों पर मुहर है, जिसमें हम प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। हम अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए सदैव समर्पित हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।” श्रीमती जिन्दल ने इस सम्मान के लिए निर्णायक मंडल के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

जेएसपी अपनी सीएसआर शाखा, जेएसपी फाउंडेशन के माध्यम से 2009 से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में जिन्दल आशा (जिसे पहले आशा-द होप के नाम से जाना जाता था) केंद्र संचालित कर रहा है। इन केंद्रों में तत्काल सहयोग, फिजियोथेरेपी, चिकित्सा, वाक् चिकित्सा, विशेष शिक्षा, संगीत और मनोरंजन चिकित्सा, परामर्श और मार्गदर्शन सेवाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण आदि के माध्यम से दिव्यांगजनों के पुनर्वास का प्रयास किया जाता है ताकि वे स्वतंत्र जीवन जीने में सक्षम हो सकें। अभी तक 5500 से अधिक दिव्यांग जन और बच्चे इन केंद्रों से लाभान्वित हो चुके हैं। लगभग 250 बच्चों को प्रतिदिन देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फाउंडेशन प्रतिवर्ष 1000 बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाएं प्रदान करता है। 

पिछले साल, केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जेएसपी को दो श्रेणियों में राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार विजेता घोषित किया, जिसमें राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योगदान (दिव्यांगजन पुनर्वास एवं सशक्तिकरण) शामिल है। कंपनी को इस योगदान के लिए सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से भी सम्मानित किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आंवला पेड़ की पूजा अर्चना कर मांगी गई मनोकामनाएं, आंवला नवमी पर कई जगह वनभोज का उठाया गया लुत्फ, इंद्राविहार में पहले जैसी नहीं दिखी रौनक 
Next Article गोमर्डा वन अमला को मिली बड़ी सफलता, फरार 11 शिकारी पकड़ाए, डीएफओ के निर्देशानुसार साम्हर के शिकारियों को वन अमला ने धरदबोचा, कुल 13 आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

3 days ago
Sargujaछत्तीसगढ़

Sarguja News; नशीले इंजेक्शन के विक्रेता नरेश गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जेल

5 days ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

Raigarh News; अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न, 100 से अधिक वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

5 days ago
छत्तीसगढ़

आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 नग नशीले इंजेक्शन के साथ बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?