By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: गोमर्डा वन अमला को मिली बड़ी सफलता, फरार 11 शिकारी पकड़ाए, डीएफओ के निर्देशानुसार साम्हर के शिकारियों को वन अमला ने धरदबोचा, कुल 13 आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > गोमर्डा वन अमला को मिली बड़ी सफलता, फरार 11 शिकारी पकड़ाए, डीएफओ के निर्देशानुसार साम्हर के शिकारियों को वन अमला ने धरदबोचा, कुल 13 आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम
क्राईमरायगढ़

गोमर्डा वन अमला को मिली बड़ी सफलता, फरार 11 शिकारी पकड़ाए, डीएफओ के निर्देशानुसार साम्हर के शिकारियों को वन अमला ने धरदबोचा, कुल 13 आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम

Mohsin Khan
Last updated: 29 November 2023 14:50
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़/सारंगढ़. गोमर्डा अभ्यारण्य में वन अपराध करने वालों की खैर नहीं है। क्योंकि विभागीय अमला पूरी तरह चुस्त और दुरूस्थ है। यही कारण है कि पिछले दिनों गोमर्डा के बटाउपाली परिसर में साम्हर का शिकार करने वालें सभी आरोपियों को वन अमला ने धरदबोचा है। पहले मुख्य आरोपी को गिरफतार किया गया था। बाद में मामले की जांच करते हुए सभी तेरह शिकारियों को पकड़ा गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायलय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ परिक्षेत्र के अन्तर्गत बटाऊपाली परिसर के कक्ष क्र. 930 पीएफ में छह नवंबर को साम्हर का शिकार किया गया था। जिसकी जानकारी वन अमला को लगी तो मामले में डीएफओ गणेश यूआर के निर्देशानुसार एसडीओ कृषाणु चंद्राकर के मार्गदर्शन में मुख्य आरोपी कैलाश पटेल को पकड़ा गया। इसके बाद बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी थी। जहां कुछ दिन बाद फरार आरोपी दयानिधि पिता अधनू बरिहा निवासी रेंगलमुड़ा को धर दबोचा गया। इसके बाद लगातार मामले में अन्य फरार आरोपियों की जांच की जा रही थी।

जहां बुधवार को रामकुमार पिता भागीरथी पटेल, डिलेश्वर पिता कलपराम अघरिया, मनोहर पिता पुनितराम, बालकुमार पिता बालक राम अघरिया, यादराम पिता बोहरन निषाद, गंगधर पिता कोन्दा साहू, उत्तम पिता ध्वजाराम बिंझवार, पदुम पिता धनेश साहू, महेन्द्र पिता शिवलाल यादव, लक्ष्मण पिता पदुमलाल यादव, मुनुदाउ पिता सुखरू चैहान को गिरफतार किया गया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया है। डीएफओ गणेश यूआर के निर्देशानुसार एवं गोमर्डा अधीक्षक कृषाणु चंद्राकर के मार्गदर्शन में फरार सभी शिकारियों को धरदबोचने में प्रभारी रेंजर राजू प्रसाद सिदार, वनपाल रघुनाथ यादव, वनपाल मंगल निषाद, वनपाल राजेन्द्र सिंह, वनरक्षक कुलदीप सिंह बरगाह, वन रक्षक खगेश्वर प्रसाद रात्रे, वन रक्षक मिथलेश दास महंत, सहयोगी सेवानिवृत कर्मचारी लुकदेश्वर सिंह ठाकुर की अहम भूमिका रही।
लगातार की जा रही मानिटरिंग
गोमर्डा अभ्यारण्य में काफी मात्रा में वन्यप्राणी हैं और इनकी सुरक्षा के लिए लगातार वन अमला मानिटरिंग कर रहा है। संबंधित परिसर रक्षक नियमित रूप से बीट का भ्रमण करते हुए वन अपराधों को रोकने जंगल गश्त कर रहे हैं, लेकिन मौका पाते ही शिकारी भी घटना को अंजाम दे जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। शिकार होने के बाद तत्काल बाद मुख्य आरोपी को वन अमला ने गिरफतार किया। इसके बाद फरार सभी शिकारियों को धरदबोचने में बड़ी सफलता हासिल की गई है।

TAGGED:gomardagomarda raigarhraigarh newssarangarh letest newsSarangarh newsछत्तीसगढ़ फॉरेस्ट न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जेएसपी को ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड
Next Article सुनील रामदास ने ओ.पी. चौधरी के ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

23 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

23 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?