By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जिन्दल स्टील एंड पावर को सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फिल्म अभिनेता आमिर खान और कवि डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में जेएसपी को सम्मानित किया
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > जिन्दल स्टील एंड पावर को सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फिल्म अभिनेता आमिर खान और कवि डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में जेएसपी को सम्मानित किया
छत्तीसगढ़रायगढ़

जिन्दल स्टील एंड पावर को सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फिल्म अभिनेता आमिर खान और कवि डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में जेएसपी को सम्मानित किया

Mohsin Khan
Last updated: 12 December 2023 07:55
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़। जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील एंड पॉवर (जेएसपी) को ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सीएसआर जर्नल की ओर से मुंबई में 9 दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फिल्म अभिनेता आमिर खान और कवि डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में जेएसपी को प्रदान किया। जेएसपी के सीएसआर ग्रुप हेड प्रशांत कुमार होता ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।
सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा, “हम देश की 25,000 से अधिक ग्रामीण और आदिवासी खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए समर्पित हैं और उनके लिए खेल सुविधाओं का निर्माण कराने के साथ-साथ उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रयासरत हैं ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित करें।”
चेयरमैन नवीन जिन्दल के दूरदर्शी नेतृत्व में जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने देश के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपनी सामाजिक शाखा, जेएसपी फाउंडेशन के माध्यम से जेएसपी ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में 25,000 से अधिक प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के उद्देश्य से खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रयासों की इस कड़ी में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की लगभग 5,000 उभरती हुई हॉकी प्रतिभाओं का पोषण भी शामिल है। जेएसपी इसी तरह क्योंझर जिले में वुशु खिलाड़ियों का पोषण कर उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करा रहा है। परिणाम स्वरूप 5 अंतरराष्ट्रीय पदकों के साथ-साथ इन वुशु खिलाड़ियों ने कुल 643 पदक अभी तक प्राप्त किये हैं। इसी तरह क्योंझर जिले के सोयाबली में 60 प्रतिभाओं के पोषण और प्रशिक्षण के लिए जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल का संचालन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और झारखंड के पतरातू में लड़कियों की फुटबॉल टीम और ओडिशा के सुंदरगढ़ में लड़कियों की हॉकी टीम को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में ओपी जिन्दल क्रिकेट एकेडमी से अभी तक 2000 खिलाड़ियों को लाभ हुआ है। कंपनी ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, आधुनिक व्यायामशाला, बहु-उद्देश्यीय कक्ष एवं पैवेलियन समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article विभाष बने डॉक्टर: विभाष सिंह को मिली डॉक्टर की उपाधि, समाजसेवा में उल्लेखनीय कार्य हेतु हुए सम्मानित
Next Article आरामिल में जांच करने पहुंची वन अमला, गड़बड़ी पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई, चिरान व लकड़ियों का किया गया नापजोख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

5 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

5 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?