By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: महुआ शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर साइबर सेल और पुलिस की टीम का छापा, महुआ शराब पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से 120 लीटर महुआ शराब की जप्ती
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > महुआ शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर साइबर सेल और पुलिस की टीम का छापा, महुआ शराब पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से 120 लीटर महुआ शराब की जप्ती
छत्तीसगढ़रायगढ़

महुआ शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर साइबर सेल और पुलिस की टीम का छापा, महुआ शराब पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से 120 लीटर महुआ शराब की जप्ती

Mohsin Khan
Last updated: 3 January 2024 12:50
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अब अवैध शराब पर कार्रवाई लगातार जारी है। रायगढ़ विधायक व मंत्री ओपी चौधरी ने भी अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से रायगढ़ पुलिस भी लगातार अवैध शराब पर कार्रवाही कर रही है और जिले में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और सीमावर्ती राज्य से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने जिला पुलिस प्रतिबद्ध है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब पर अभियान स्तर पर कार्रवाई जारी है, इसी क्रम में कल दिनांक 02.01.2024 को साइबर सेल और कोतरारोड़ पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें पुलिस टीम द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने की होममेड फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई कर मौके पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपी टीकाराम पटेल निवासी कांटाहरदी को गिरफ्तार किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व पुलिस को ग्राम कांटाहरदी के टीकाराम पटेल के विरूद्ध मकान अंदर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी । प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कार्रवाई के लिये साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा द्वारा साइबर सेल एवं कोतरारोड़ पुलिस की संयुक्त टीम तैयार कर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में टीम तैयार किये और कार्रवाई के लिए ब्रीफ कर ग्राम कांटाहरदी रवाना किया गया । पुलिस टीम मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंची, दिवाल को होलकर अंदर प्रवेश किया गया जहां टीकाराम पटेल एक अलग से रूम तैयार कर रूम में एक्जास्ट लगाकर महुआ शराब बनाने होममेड मशीनें लगाकर रखा हुआ था । मौके पर टीकाराम पटेल को तलब किया गया, पुलिस टीम ने पूरे फैक्ट्री की तलाशी ली गई । जहां बड़े पैमाने पर जमीन अंदर ड्रम को गाड़ कर शराब तैयार करने महुआ पास को सड़ाया जा रहा था । पुलिस टीम ने मौके से तैयार किया हुआ 120 लीटर महुआ शराब कीमत करीब 12000 रूपये, शराब बनाने का बर्तन (मशीन), 26 बोरी महुआ पास कुल 1040 किलो, 07 कार्टुन में रखा 105 किलो गुड, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, एक छोटा तराजू और बाट को जप्त किया गया।
थाना प्रभारी कोतरारोड़ विजय चेलक को मौके पर सामाग्री नष्टीकरण/जप्ती के लिये ट्रैक्टर मंगाना पड़ा, टीम ने नमक डालकर महुआ पास का नष्टीकरण किया और आरोपी टीकाराम पटेल और जप्त सामाग्री को थाने लाया गया । आरोपी टीकाराम पटेल पिता खेलकुमार पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी कांटाहरदी थाना कोतरारोड पर थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है ।
साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा एवं डीएसपी निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर शराब रेड की इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक विजय चेलक, साइबर सेल प्रभारी सुखनंदन पटेल, थाना कोतरारोड़ के सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल, देव प्रसाद चौहान और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, प्रताप बेहरा, सुरेश सिदार, विकाश प्रधान, नवीन शुक्ला, हरीश पटेल, रविन्द्र गुप्ता और आरक्षक राजेश खाण्डे (थाना कोतरारोड़) की विशेष भूमिका रही है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर लगातार साइबर सेल और थानों की टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने आचार संहिता के बाद भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखे हुए है । विगत दिसंबर माह में ही रिकार्ड 320 प्रकरणों में 321 आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई जिसमें 610 लीटर देशी/अंग्रेजी/महुआ शराब जप्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,11,120 रूपये है । वर्ष 2024 में भी इसी प्रकार अवैध शराब पर कार्रवाई जारी रहेगा ।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कुंए में गिर कर इस वन्यप्राणी की हुई मौत, रात में हुई घटना, सूचना के बाद विभाग ने की आगे की कार्रवाई… पढ़िए पूरी खबर👇👇👇👇
Next Article एसएसपी ने लौटाए 121 व्यक्तियों को उनके गुम मोबाइल, मोबाइल स्वामी बोले “विश्वास था, पुलिस ढूंढ लेगी मोबाइल”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

1 hour ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

1 hour ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?