By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अशरफ हुसैन मेमोरियल राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पॉलिटेक्निक छात्रावास मैदान में उद्घाटन, टूर्नामेंट में 32 टीमों के बीच होगा मुकाबला
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार
Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > अशरफ हुसैन मेमोरियल राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पॉलिटेक्निक छात्रावास मैदान में उद्घाटन, टूर्नामेंट में 32 टीमों के बीच होगा मुकाबला
छत्तीसगढ़रायगढ़

अशरफ हुसैन मेमोरियल राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पॉलिटेक्निक छात्रावास मैदान में उद्घाटन, टूर्नामेंट में 32 टीमों के बीच होगा मुकाबला

Mohsin Khan
Last updated: 3 February 2024 16:11
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. आज पालीटेक्निक छात्रावास मैदान में मरहूम अशरफ हुसैन मेमोरियल राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता प्रथम वर्ष का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम रायगढ़ श्रीमती जानकी अमृत काटजू रहीं जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायगढ़ की नेता श्रीमती पूनम सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाखा यादव, भाजपा नेता आशीष ताम्रकार, कांग्रेस नेता जयदेव मित्रा, युवा कांग्रेस के महासचिव अनमोल अग्रवाल, और पार्षद विनोद महेश मंच पर उपस्थित थे।

बता दें कि यह प्रतियोगिता 3 फरवरी से शुरू हुई है जिसका जिसका फाइनल मैच व समापन कार्यक्रम 14 फरवरी 2024 को होगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद एवं चमचमाती ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज में एलईडी टीवी दिया जाएगा इसके अलावा अन्य कई प्रतियोगिता में कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे गए हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अशरफ हुसैन फैंस क्लब के अध्यक्ष आफताब हुसैन, साथी ओम मिश्रा, जागेश साहू, सन्तोष देवांगन, मुकेश राठिया, सैफ खान, संजय यादव, सूर्या पांडेय, रवि यादव, और विकास चौहान ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आशिक हुसैन ने स्वागत शब्दों के साथ अतिथियों, खेल प्रेमियों, खिलाड़ीयों, और आयोजन के सहभागियों का स्वागत किया वही लोकेश साहू ने अशरफ हुसैन की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें चक्रधर नगर और रायगढ़ के सभी क्षेत्रों के बीच सेतु की संज्ञा देते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उद्बोधन में अतिथियों ने महरूम अशरफ हुसैन की स्मृतियों को याद करते हुए उनके खेल के प्रति समर्पण का जिक्र किया और अशरफ फैंस क्लब के सभी सदस्यों की मेहनत को सराहा। उद्बोधन के बाद पिच में खड़े होकर सभी ने दो मिनट का मौन धारण करते हुए अशरफ हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के सम्मान में राष्ट्रगान गाया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महापौर जानकी काटजू ने बल्ला थामा और नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने गेंदबाजी की तो कीपिंग की भूमिका में शाखा यादव और जयदेव मित्र और विनोद महेश क्षेत्ररक्षक की भूमिका नजर आए। दोनों नेत्रियों ने क्रिकेट पिच पर अपने खेल कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया जिसपर उपस्थित दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।

प्रतियोगिता के पहले मैच में विजयपुर क्रिकेट क्लब और सेकंड इनिंग्स टीम के बीच हुआ, जिसमें विजयपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 98 रन का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। सेकंड इनिंग्स ने इस लक्ष्य का जवाब देते हुए 45 रन पर ही अपने सभी विकेट खोये। इस प्रकार विजयपुर ने शानदार जीत हासिल की। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 42 रन बनाने वाले विजयपुर के बल्लेबाज संजय सिदार को प्रदान किया गया। इस मैच के अम्पायर सूर्या पांडेय, गौरव कुर्रे, स्कोरर संजय यादव, और कमेंटेटर सन्तोष देवांगन रहे, जबकि प्रतियोगिता का मंच संचालन खिलाड़ी एवं पत्रकार विकास पाण्डेय ने किया।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चार सूत्रीय मांगों को लेकर वन कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू
Next Article रायगढ़ पुलिस में एक बार फिर से तबादला, 90 पुलिस कर्मियों के बदले गए प्रभार, जूटमिल थाने की कमान अब मोहनलाल भारद्वाज के हाथों में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़क्राईम

Raigarh News; युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी बादल सिंह गिरफ्तार

4 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, बाहर से महिलाओं को बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

4 hours ago
रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?