By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: नाली व सड़क बाधा कर ठेला गुमटी लगाने वालों पर होगी करवाई, शहर के सभी मुख्य सड़कों पर कराई गई मुनादी, चलित ठेला लगाने निगम प्रशासन की अपील
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: नाली व सड़क बाधा कर ठेला गुमटी लगाने वालों पर होगी करवाई, शहर के सभी मुख्य सड़कों पर कराई गई मुनादी, चलित ठेला लगाने निगम प्रशासन की अपील
रायगढ़

Raigarh News: नाली व सड़क बाधा कर ठेला गुमटी लगाने वालों पर होगी करवाई, शहर के सभी मुख्य सड़कों पर कराई गई मुनादी, चलित ठेला लगाने निगम प्रशासन की अपील

Mohsin Khan
Last updated: 11 May 2024 14:56
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. शहर के मुख्य सड़कों पर सड़क एवं नालियों को बाधा कर ठेला गुमटी लगाने वालों एवं अन्य व्यवसाय करने वालों के खिलाफ सीधे तौर पर कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा इसके लिए शनिवार को शहर के सभी मुख्य सड़कों पर मुनादी कराई गई है।

निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देश पर शहर की सफाई एवं यातायात प्रभावित न हो और शहर के मुख्य सड़कों पर यातायात सुगम होने के साथ सफाई व्यवस्था बहाल हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में नाली के ऊपर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ जब्ती एवं जुर्माने की कार्रवाई की गई की थी। इसी तरह शहर के सर्किट हाउस चौक, चक्रधर नगर चौक, चक्रधर नगर चौक रेलवे आरओबी, सतीगुड़ी चौक, स्टेशन चौक, गणेश तालाब चौक एवं मुख्य मार्गों पर ऐसी जगह जहां पर ठेला गुमटी लगाई जाती है, वहां पर मुनादी कराई गई है।

मुनादी में साफ तौर पर सड़क एवं नाली, नाला बाधा नहीं करने की अपील की गई है। ऐसा करते पाए जाने पर निगम प्रशासन द्वारा जब्ती एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह सड़क किनारे सभी ठेला, गुमटी लगाकर व्यवसाय करने वालों को डस्टबिन रखने, सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग देने और निगम के वाहनों को ही कचरा देने की अपील की गई है। सभी ठेला, गुमटी लगाने के साथ सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों को कहीं पर भी कचरा फेंकने पर जुर्माना एवं जब्ती की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

यातायात को सुगम इसलिए चलित ठेला का करें उपयोग
निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहे, उद्यान एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए चलित ठेला एवं गुमटी का उपयोग करने की अपील की गई है। इसमें सड़क एवं नाला बाधा न करते हुए सुबह से शाम तक छोटे व्यवसायी अपना व्यवसाय करें और रात्रि के समय ठेला एवं गुमटी को अपने घर या सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे उनके सामान भी सुरक्षित रहेगा और शहर की सफाई के साथ यातायात व्यवस्था भी सुगम रहेगा।

अवैध निर्माण पर की गई कार्रवाई
सड़क किनारे अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। इसमें ललित पाठशाला स्कूल रोड पर सड़क किनारे स्थाई निर्माण करने वाले दो ठेला को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। मरीन ड्राइव में सड़क किनारे अतिक्रमण कर स्थाई ठेला निर्माण को जेसीबी के माध्यम से उठाकर जब्ती किया गया। इसी तरह मरीन ड्राइव पर सड़क किनारे स्थाई निर्माण को भी हटाया गया। निगम प्रशासन की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

TAGGED:nagar nigamnews raigarhraigarh newsrgh newsrig news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: मदिरा दुकानों के अहातों हेतु मंगाए गए निविदा प्रक्रिया पूर्ण, जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया 13 दुकानों का चयन
Next Article Raigarh News: पुलिस ने बालिका से छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में की पेश, आरोपित पोक्सो एक्ट में गया जेल 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?