By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश
रायगढ़

Raigarh News: मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

Mohsin Khan
Last updated: 15 May 2024 11:13
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना हेतु गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां विधान सभावार मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। जिसका मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एआरओ रायगढ़ प्रवीण तिवारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक आवाजाही हेतु कॉरिडोर में बेरिकेटिंग एवं आवश्यक सुरक्षा संबंधी व्यवस्था समेत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए।

             कलेक्टर श्री गोयल ने विधानसभावार बनाये गये मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना कक्ष में व्यवस्थित तरीके से तार की जालियां लगाने एवं बाहर से बेरिकेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी विधान सभाओं के लिए स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना कक्ष में मशीनों के मूवमेंट हेतु आवश्यक बेरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि स्ट्रॉन्ग रूम से निकलने वाला व्यक्ति गणना कक्ष में पहुंचते तक सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहें, इस दौरान उन्होंने मतगणना के दौरान गणना कक्ष में सीसीटीवी के डिस्प्ले लगाने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रत्याशियों एवं गणना अभिकर्ता के आवाजाही को सहज बनाने सुरक्षा बलों के साथ विधान सभाओं के गणना कक्ष के अलग प्रवेश द्वार तथा अन्य विधान सभाओं के कॉरीडोर में बेरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए।

        कलेक्टर श्री गोयल ने स्ट्रॉग रूम की आवाजाही का निरीक्षण करते स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने मीडिया सेंटर के संबंध में जानकारी ली। केआईटी कॉलेज परिसर में भवन के सामने मीडिया सेंटर के साथ उद्घोषक कक्ष बनाया जाएगा, जहाँ पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मीडिया को मतगणना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी कैमरों के लगातार किए जा रहे डिस्प्ले का अवलोकन किया।

गौरतलब है कि स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी सुरक्षा बलों के साथ सीसीटीवी से अनवरत की जा रही है। जिसका डिस्प्ले राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों और आम जन के अवलोकन के लिए टीवी में लगातार डिस्प्ले किया जा रहा है, अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता अथवा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्धारित स्थल पर 24&7 उपस्थित रह सकते हैं तथा सीसीटीवी के लाइव फुटेज का अवलोकन कर सकते हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने डाक मतपत्र की गणना कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां गणना के लिए टेबल कुर्सी सहित सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

TAGGED:pro newsraigarh newsRaigarh prorig
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: भालू के हमले से फारेस्टकर्मी के मां की मौत, जंगल तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी वृद्धा, पढ़े पूरी खबर…
Next Article Raigarh News: रायगढ़ स्टेडियम में प्रारंभ हुआ तीरंदाजी प्रशिक्षण  
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?