By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: डांस टीचर आत्महत्या मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने बलांगीर(ओड़िशा) में किया गिरफ्तार, आरोपी युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: डांस टीचर आत्महत्या मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने बलांगीर(ओड़िशा) में किया गिरफ्तार, आरोपी युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर
रायगढ़क्राईम

Raigarh News: डांस टीचर आत्महत्या मामले के फरार आरोपी को पुलिस ने बलांगीर(ओड़िशा) में किया गिरफ्तार, आरोपी युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर

Mohsin Khan
Last updated: 8 June 2024 13:23
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. 05 मई 2024 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत बंगलापारा में किराया मकान में रहने वाली युवती अनिमा साहू मूल निवास ग्राम सुरसी थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई थी । घटना को लेकर मृतिका के पिता द्वारा थाना चक्रधरनगर में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उसकी लड़की एक साल से डांस एकेडमी बंगलापारा रायगढ़ में कथक डांस टीचर का काम कर रही थी । 04 मई की रात अनिमा घर वालों से सामान्य बातचीत की थी दूसरे दिन उन्हें अनिमा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली ।

घटना को लेकर थाना चक्रधरनगर में मर्ग क्रमांक 43/2024 धारा 174 सीआरपीसी कायम कर मृतिका के परिजनों, सहेलियों से पूछताछ कर जांच किया गया जिसमें पाया गया कि अनिमा साहू (मृतिका) को ग्राम सूरजगढ़ थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का शेष कुमार प्रधान (उम्र 24 साल) पसंद करता था और शादी करना चाहता था परंतु अनिमा उसे पसंद नहीं करती थी । शेष कुमार, अनिमा को शादी के लिए परेशान कर प्रताड़ित करता था । कई बार अनिमा अपने माता-पिता बहनों को इस बात को बताई थी । 4 मई को भी शेष कुमार और अनिमा के बीच काफी बातचीत हुई जिससे परेशान होकर अनिमा आत्महत्या का कदम उठाई । चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग जांच से 13 मई को आरोपित शेष प्रधान पर अपराध क्रमांक 228/2024 धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी किया गया ।

आरोपी शेष कुमार अपने निवास सूरजगढ़ से फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लगातार अपना रहने का ठिकाना बदल रहा था । पुलिस उसके रिस्तेदार और मुखबीरों से लगातार जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया जा रहा था । कल टीआई प्रशांत राव को आरोपी के ग्राम जामगांव पुइतला बलांगीर (उड़ीसा) में रहने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम बलांगीर उड़ीसा में दबिश दिया गया आरोपी को एक घर में खाना बनाते समय ही हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई । आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तारी की सम्पूर्ण कार्रवाई कर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक निकेतन पटेल तथा साइबर सेल के आरक्षक प्रताप बेहरा की विशेष भूमिका रही है ।

TAGGED:kelopoliceraigarh newsraigarh policerghtop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: सटोरियों पर पुलिस की कार्रवाई, कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने रेड में सट्टा पट्टी लिखने वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा, आरोपियों से ₹47,400 नगद और सट्टा पट्टी जप्त, थाना कोतवाली में आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम की कार्यवाही
Next Article Raigarh News: गिरफ्तारी : युवती से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

18 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?