By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: कोतवाली पुलिस ने बलवा और आर्म्स एक्ट के अपराध में 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के झगड़ा-मारपीट की वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपियों से तलवार, हॉकी स्टीक जप्त 
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: कोतवाली पुलिस ने बलवा और आर्म्स एक्ट के अपराध में 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के झगड़ा-मारपीट की वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपियों से तलवार, हॉकी स्टीक जप्त 
रायगढ़क्राईम

Raigarh News: कोतवाली पुलिस ने बलवा और आर्म्स एक्ट के अपराध में 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के झगड़ा-मारपीट की वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपियों से तलवार, हॉकी स्टीक जप्त 

Mohsin Khan
Last updated: 18 June 2024 13:52
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

 

Raigarh News: रायगढ़. दिनांक 15.06.2024 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को नटवर स्कूल के सामने कुछ लड़कों द्वारा हाथ में तलवार, हॉकी स्टीक लेकर आपस में बहसबाजी, झगड़ा मारपीट करने की सूचना मिली । थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां इकट्ठे हुए लड़के मौके से भाग थे । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा वीडियो को संज्ञान में लेकर वायरल वीडियो में हथियार लहराने वाले व्यक्ति चाहत शुक्ला निवासी रेलवे कालोनी , राजू श्रीवास निवासी ईलामाल अभिषेक ठाकुर निवासी सोनिया नगर रायगढ सोनू ठाकुर निवासी सोनिया नगर रायगढ तथा अन्य के विरुद्ध थाना कोतवाली में उसी रात अपराध क्रमांक 366/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए घटनास्थल के पास दुकान लगाने वालों तथा वायरल विडियो के गवाहों से पूछताछ कर घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ की गई जिसमें घटना में शामिल रहे 08 आरोपी – आदित्य शुक्ला उर्फ चाहत पिता अरुण कुमार शुक्ला उम्र 24 साल निवासी रेलवे मोटर स्टैंड के पीछे रेलवे कॉलोनी थाना कोतवाली रायगढ़ , आदित्य श्रीवास उर्फ राजू श्रीवास पिता प्रहलाद श्रीवास उम्र 23 साल निवासी कलमीडिपा ईला मॉल के पीछे थाना कोतरारोड रायगढ़ ,अभिषेक ठाकुर पिता प्रहलाद ठाकुर उम्र 23 साल निवासी सोनिया नगर कोतरारोड, थाना कोतवाली रायगढ़ ,दीपक ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर पिता प्रहलाद ठाकुर उम्र 26 साल निवासी सोनिया नगर कोतरारोड सिटी कोतवाली रायगढ़ , विक्की दास महंत पिता निरंजन दास महंत उम्र 23 साल सोनिया नगर कोतरारोड थाना कोतवाली रायगढ़ ,भौमिक चौहान पिता हृदय प्रसाद चौहान उम्र 21 साल निवासी विकास नगर गली नंबर 03 अंबेडकर आवास थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ , निखिल ठाकुर पिता लखन ठाकुर उम्र 19 साल निवासी कोतरारोड रेलवे बंगला पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के सामने थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ , करन चौहान पिता धनकुमार चौहान उम्र 18 साल निवासी कोतरारोड़ विकास नगर गली नंबर 03 सामने थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को हिरासत में लिया गया ।

जिनमें मेमोरेंडम पर 04 छोटे-बड़े तलवार और एक हॉकी स्टीक की जप्ती की गई है तथा गवाहों से आरोपियों की पहचान कार्यवाही कराया गया है । आरोपियों ने बताया 14 जून को आदित्य श्रीवास उर्फ राजू श्रीवास और अभिषेक ठाकुर जेल में निरूद्ध उनके साथी बजरंग यादव से मिलने गये थे । जहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ जिस पर राजू श्रीवास ने अपने साथी चाहत शुक्ला और साथियों अभिषेक ठाकुर को मारपीट का प्लान बनाया और 15 जून को हथियार लेकर नटवर स्कूल के पास मारपीट के इरादे से पहुंचे थे । प्रकरण में आरोपियों बलवा की धारा 147, 148, 149 आईपीसी विस्तारित कर आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपियों में 06 आरोपियों के विरुद्ध शहर के थानों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं । आरोपी आदित्य शुक्ला उर्फ चाहत शुक्ला पर लूटपाट, हत्या के प्रयास समेत 16 आपराधिक मामले हैं । आरोपी अभिषेक सिंह पर आर्म्स एक्ट, मारपीट के 10 मामले, आरोपी सोनू ठाकुर पर मारपीट के 06 मामले, आरोपी भौमिक चौहान पर मारपीट, बलवा के 03 मामले, आरोपी करन चौहान पर बलवा समेत के मारपीट के 04 चार मामले, आरोपी राजू उर्फ आदित्य श्रीवास पर हत्या के प्रयास समेत मारपीट के 04 मामले दर्ज है ।

सीएसपी आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, गौतम सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, श्रीराम साहू, हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर(साइबर सेल) आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक, संदीप मिश्रा एवं साइबर सेल के धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, विक्रम सिंह, रविन्द्र गुप्ता और महिला आरक्षक मेनका चौहान की अहम भूमिका रही है ।

TAGGED:cgnews raigarhraigarh newsraigarh policetop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: जूटमिल पुलिस की तत्परता से भटके बच्चे मिले माता-पिता से, सोशल मीडिया पर गुम बच्चों की खबर वायरल होने के बाद परिजन पहुंचे थाने, टीआई जूटमिल ने गुम बच्चों को किया परिजनों के सुपुर्द, बच्चों की सुरक्षा की दी समझाइश
Next Article Raigarh News: जलजनित रोगों को लेकर रहें सावधान, रोकथाम के लिए रखें पर्याप्त तैयारी- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, कलेक्टर ने केसीसी निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश, जुलाई में चलेगा वृक्षारोपण अभियान, कलेक्टर ने विभागों से कहा तैयारी कर लें पूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?