By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दीदी सदन निर्माण का किया भूमिपूजन, कहा-भाईदूज तक सदन का निर्माण पूर्ण कर दीदियों को करेंगे समर्पित, पंचायत ट्रेनिंग सेंटर परिसर में महिलाओं के लिए तैयार होगा ‘दीदी सदन’
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दीदी सदन निर्माण का किया भूमिपूजन, कहा-भाईदूज तक सदन का निर्माण पूर्ण कर दीदियों को करेंगे समर्पित, पंचायत ट्रेनिंग सेंटर परिसर में महिलाओं के लिए तैयार होगा ‘दीदी सदन’
रायगढ़खास खबर

Raigarh News: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दीदी सदन निर्माण का किया भूमिपूजन, कहा-भाईदूज तक सदन का निर्माण पूर्ण कर दीदियों को करेंगे समर्पित, पंचायत ट्रेनिंग सेंटर परिसर में महिलाओं के लिए तैयार होगा ‘दीदी सदन’

Mohsin Khan
Last updated: 22 June 2024 13:03
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने आज क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनने वाले दीदी सदन का भूमि पूजन किया। यह सदन बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं के ट्रेनिंग और मीटिंग व रिव्यू के लिए एक समर्पित केंद्र होगा।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला सदन की बहुप्रतीक्षित मांग शीघ्र पूरी होने जा रही है। रायगढ़ के लिए बनाए विकास पत्र में भी इस मांग को शामिल किया था। खुशी है कि आज भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि भवन के शीघ्र निर्माण को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं और कोशिश होगी कि निर्माण कार्यों के पूर्णता की तिथि भी पहले से निर्धारित करके चलें। उन्होंने कहा कि महिला सदन का निर्माण काम आगामी भाईदूज तक पूरा करेंगे। इस सदन का पूरा प्रबंधन महिलाओं के हाथों में होगा।

ये उनका अपना केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही क्षेत्रीय क्लस्टर भवन निर्माण की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सामाजिक विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में संचालित महतारी वंदन योजना पूरे देश में चल रही सबसे बड़ी योजना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिला केंद्रित योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जा रहा है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है। जिले में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने करंज का पौधा लगाया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, उमेश अग्रवाल, विवेक रंजन सिन्हा, रायगढ़ बीएलएफ अध्यक्ष श्रीमती कमला पटेल, पंकज कंकरवाल, कौशलेश मिश्रा, विकास केडिया, मुकेश जैन, राजेंद्र ठाकुर, सुरेश गोयल, महेश शुक्ला, बबुआ मुक्तिनाथ सहित जिला और जनपद पंचायत और विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

TAGGED:cgnews raigarhOpOp choudharyraigarh newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: रोग मुक्त करने के साथ मानव मन को सबल बनाता है योग- श्रेया अग्रवाल, अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में राजधानी सहित नौ जगहों पर योग का आयोजन
Next Article Raigarh News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जिले के 101 अमृत सरोवर स्थलों में हुआ योगाभ्यास, 1600 से अधिक लोग हुए शामिल, सीखे विभिन्न योगाभ्यास के तरीके
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खास खबरSargujaछत्तीसगढ़

जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार

7 days ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?