By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: सत्ता के लिए कांग्रेस किसी हद तक जा सकती है आपातकाल से बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है- अरुण साव
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > Raigarh News: सत्ता के लिए कांग्रेस किसी हद तक जा सकती है आपातकाल से बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है- अरुण साव
छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh News: सत्ता के लिए कांग्रेस किसी हद तक जा सकती है आपातकाल से बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है- अरुण साव

Mohsin Khan
Last updated: 26 June 2024 09:44
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही और सत्तालोलुपता का प्रदर्शन करते हुए 25 जून, 1975 को देश पर आपातकाल थोपकर न केवल लोकतंत्र की हत्या की, अपितु भारतीय संविधान का खुलेआम मखौल भी उड़ाया था। श्री साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय लोकतंत्र के उसी काले अध्याय से रू-ब-रू कराते हुए ‘आपातकाल का काला दिवस’ मनाकर संविधान और लोकतंत्र के नाम पर देश में पाखंडपूर्ण राजनीति कर रही कांग्रेस के इस इस कलंकित राजनीतिक चरित्र से परिचित कराने का बीड़ा उठाया है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सन 1975 में देश पर आपातकाल थोपकर तत्कालीन इंदिरा सरकार ने जिस प्रकार से लाखो निरपराध लोगों को जेल में डाला, न्यायपालिका और मीडिया के अधिकारों को नियंत्रित करने का काम किया, अपने विरोधियों को जेल में डालकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया, आज 50 साल बाद यह देश उस काला दिवस को न तो भूल पाया है और न कभी भूल पाएगा। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने का काम करती रही है और आज भी कांग्रेस अपने इसी राजनीतिक चरित्र के साथ राजनीति कर रही है। कांग्रेस को न तो देश के संविधान पर भरोसा है और न ही देश की संवैधानिक संस्थाओं पर। सत्ता हासिल करने और उस पर काबिज रहने के लिए, अपने राजनीतिक सत्ता-स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने हमेशा संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर उसे तोड़ने का काम किया है। यह कांग्रेस का इतिहास रहा है कि 90 से अधिक बार राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का काम भी कांग्रेस ने किया है। संविधान और संवैधानिक प्रावधानों का दुरुपयोग करके दोबारा कोई ऐसी हिम्मत न कर सके, इसके लिए भाजपा ने जन-जन को जागरूक कर देश को एक बार फिर आपातकाल के अन्याय, अत्याचार और ज्यादतियों के बारे में बताने के लिए 25 जून को पूरे जिला मुख्यालय में आपातकाल का काला दिवस मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कौशलेस मिश्रा ने कहा कि 25 जून आते ही हम सभी के मनह पटल पर आपातकाल की विभीषिका पुनर्जीवित हो उठती है हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए कितनी यातनाएं झेली ही आज हम सभी को उनके सम्मान का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

इसके पूर्व नगर सीमा में घुसते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता अरुण साव का बाइक रैली निकालकर स्वागत अभिनंदन किया,छातामुडा चौक से सर्किट हाउस तक हर चौक चौराहे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया।

संगोष्ठी में हुआ मीसाबंदियों का सम्मान
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में उपस्थित मीसा बंदियों को साल श्रीफल देकर आशीर्वाद लेकर उनका सम्मान किया। मीसा बंदियों में सुगमचंद फरमानिया, प्रमोद सराफ, बाबूलाल पंडा, संजय तामस्कर, प्रांजल तामस्कर, स्वर्गीय जयदयाल के परिवार जन,स्वर्गीय रतन लाल अग्रवाल के परिवार जन,स्वर्गीय कृष्ण मिश्रा जी के परिवार जन,अमरीक सिंह सनसेना के परिवार जन,स्वर्गीय देवी प्रसाद अग्रवाल के परिवार जन, युधिष्ठर पंडा  के परिवार जन उपस्थित रहे।
आज के संगोष्ठी में मंच की जवाबदारी नगर मंडल के अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू एवं आभार प्रदर्शन जुटमिल मंडल के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने संभाली।

TAGGED:cgnews raigarhraigarh newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में संस्कार स्कूल ने जीते पांच गोल्ड, 7 राज्यों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच लहराया परचम
Next Article Raigarh News: उप मुख्यमंत्री अरूण साव निर्माण कार्यों की प्रगति देखने स्थल निरीक्षण में पहुंचे, समूह जल प्रदाय योजना व सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे, सभी निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्णता पर दिया विशेष जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खास खबरSargujaछत्तीसगढ़

जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार

7 days ago
छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

1 week ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?