By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: बाइक चोर गिरोह के पर्दाफाश के बाद ट्रेक्टर चोर को पकडी कोतरारोड पुलिस, प्लांट और हाईवे के CCTV फुटेज खंगालते हुए ट्रैक्टर चोर तक पहुंची पुलिस, आरोपी से चोरी ट्रेक्टर और ट्राली बरामद
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: बाइक चोर गिरोह के पर्दाफाश के बाद ट्रेक्टर चोर को पकडी कोतरारोड पुलिस, प्लांट और हाईवे के CCTV फुटेज खंगालते हुए ट्रैक्टर चोर तक पहुंची पुलिस, आरोपी से चोरी ट्रेक्टर और ट्राली बरामद
रायगढ़क्राईम

Raigarh News: बाइक चोर गिरोह के पर्दाफाश के बाद ट्रेक्टर चोर को पकडी कोतरारोड पुलिस, प्लांट और हाईवे के CCTV फुटेज खंगालते हुए ट्रैक्टर चोर तक पहुंची पुलिस, आरोपी से चोरी ट्रेक्टर और ट्राली बरामद

Mohsin Khan
Last updated: 29 June 2024 12:38
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ. शहर में मोटर सायकल चोर गिरोह के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोतरारोड़ पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के शातिर आरोपी को पकड़ा है । आरोपी कलश राम पटेल जिंदल प्लांट में ठेकेदार के अधीन इलेक्ट्रिशियन का काम करता था जिसने रिलायंस पेट्रोल पंप, गोरखा के सामने खड़ी ट्रैक्टर को रातों-रात चोरी कर डभरा के ग्राम कोसमन्दा लेकर गया और पकड़े जाने के डर से वापस कलमी गांव लाकर ट्रेक्टर को छिपाकर भाग गया था । ट्रैक्टर चोर को पकड़ने कोतरारोड़ पुलिस ने घटनास्थल ग्राम गोरखा से नेशनल हाईवे 49 पर ग्राम सपोस जिला सक्ती तक करीब 40 किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 70, 80 सीसीटीवी तथा जिंदल प्लांट के पीछे लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया और आरोपी तक पहुंची।

चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियो को क्षेत्र के संपत्ति संबंधी अपराधो में चालान हुए आरोपी तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर लगाकर चोरी के माल मुल्जिम की पतासाजी की जा रही है । इसी परिपेक्ष्य में थाना कोतरारोड क्षेत्र से 19.06.2024 को एक ट्रैक्टर महिन्द्रा मय ट्राली क्रमांक सीजी 13 AW 8366 की चोरी हुई थी।

मामले में थाना कोतरारोड में अज्ञात आरोपी के विरुद्व अपराध क्रमांक 239/24 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर माल मुल्जिम पतासाजी दौरान घटनास्थल गोरखा से आसपास के लगभग 70-80 सीसीटीव्ही फुटेज चेक किया गया जिसमें आरोपी द्वारा चोरी कर ट्रेक्टर को ले जाने का पता चला तथा थाना प्रभारी अपने मुखबिरो को स्टाफ के साथ संदिग्ध के पतासाजी में जूटी हुई थी कि मुखबिर से दिनांक 28.06.2024 को पता चला कि भगवानपुर का कलशराम पटेल ट्रैक्टर बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर संदेही कलशराम पटेल पिता स्व० गजानंद प्रसाद पटेल 47 साल सा० कोसमन्दा थाना डभरा हा०मु० भगवानपुर थाना कोतरारोड़ को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर मेमोरंण्डम लिया गया जो दिनांक 19.06.2024 के दरमयानी रात ट्रैक्टर चोरी कर अपने गांव तक ले गया और पकड़े जाने की डर से वापस कलमी जाने वाली कच्ची मार्ग में बरगद पेड के नीचे ट्रैक्टर छिपा कर रख भाग गया। मौके पर जाकर चोरी गये ट्रैक्टर महिन्द्रा मय ट्राली क्रमांक सीजी 13 AW 8366 को जप्ती किया गया है।

शातिर आरोपी ने ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर खरोचकर मिटा दिया था, पूछताछ में आरोपी ने चोरी ट्रैक्टर को कृषि कार्य में किराए में देने का प्लान बनाया था । मामले में आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर चोरी गये महिन्द्रा टेक्टर मय ट्राली कीमती 8,00000/रु को बरामद करने में कोतरारोड पुलिस को सफलता मिली है। माल मुल्जिम पतासाजी में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उपनिरीक्षक जे. एक्का, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खोण्डे, संजय केरकेट्टा की अहम भूमिका रही है एवं सायबर सेल के स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

TAGGED:news raigarhpolice newsraigarh newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: सीएमएचओ ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना  
Next Article Raigarh News: किशोर बालिका से छेड़खानी के आरोप में अधेड़ व्यक्ति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने आरोपी को छेडखानी और पोक्सो एक्ट में भेजी रिमांड पर 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?