By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: शिक्षा के बने योद्धा, उसी से तय होगा आपका भविष्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को कलेक्टर श्री गोयल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, हेमसुन्दर गुप्त शास.उच्च.हिन्दी माध्यम विद्यालय महापल्ली में आयोजित हुआ न्योता भोज एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: शिक्षा के बने योद्धा, उसी से तय होगा आपका भविष्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को कलेक्टर श्री गोयल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, हेमसुन्दर गुप्त शास.उच्च.हिन्दी माध्यम विद्यालय महापल्ली में आयोजित हुआ न्योता भोज एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
रायगढ़

Raigarh News: शिक्षा के बने योद्धा, उसी से तय होगा आपका भविष्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को कलेक्टर श्री गोयल ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, हेमसुन्दर गुप्त शास.उच्च.हिन्दी माध्यम विद्यालय महापल्ली में आयोजित हुआ न्योता भोज एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

Mohsin Khan
Last updated: 6 July 2024 10:02
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. हेमसुन्दर गुप्त शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, महापल्ली रायगढ़ में न्योता भोज एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूल परिसर में पौध रोपण भी किए। स्कूल में आयोजित न्योता भोज में लगभग 600 स्कूली बच्चों के साथ जनसामान्य शामिल हुए। बच्चों के लिए कार्यक्रम का यह आयोजन शेषचरण गुप्त द्वारा अपने 25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर किया गया। कलेक्टर श्री गोयल ने पत्रकार शेषचरण गुप्त एवं धर्मपत्नी श्रीमती पंकजिनी गुप्त को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी।

कलेक्टर श्री गोयल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब हमारे देश के आर्थिक सेना है। अपनी सोच को हमेशा बड़ी रखे और पढ़ाई के क्षेत्र में योद्धा बने। आज तुम जो मेहनत करोगे उसी के आधार पर आपका भविष्य तय होगा। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि आपके पास सबसे कीमती और कम समय है जो केवल 25 साल तक है, इसी उम्र में आपको अपने भविष्य का निर्माण करना है। यह उम्र एक बार हाथ से निकल जायेगा तो फिर दोबारा नहीं मिलेगा। इसलिए समय को न गवाते हुए और निरंतर मेहनत कर आगे बढ़े। कलेक्टर श्री गोयल ने बच्चों को कहा कि सोशल मीडिया एवं टीवी पर समय व्यर्थ न करते हुए पढ़ाई पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि रेडियो सूनने के साथ ही न्यूज पेपर एवं करेंट अफेयर्स को नियमित रूप से पढ़े, जिससे आपका ज्ञानवर्धन होगा। आपके पास एक अच्छा स्कूल है, जहां पूरा संसाधन है एवं माता-पिता का सपोर्ट है तो उसका फायदा उठाये और पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने माता-पिता का सहयोग करते हुए देश-दुनिया में अपना नाम रोशन करें।

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि आपको हमेशा ये सोचना होगा आपके पास क्या है, जो चीज है उस पर सकारात्मक के साथ आगे बढ़े। अपना लक्ष्य बड़ा बनाए, कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है, बस आपको कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आपको भारतीय होने का गर्व होना चाहिए साथ ही आपको अपने माता-पिता का ऋण चुकाना है। जिसके लिए आपके पास सबसे बड़ी ताकत है शिक्षा, जिसकी बदौलत आप भारतीय होने का फर्ज निभाने के साथ ही माता-पिता की जिम्मेदारी भी उठा पायेंगे। शिक्षा सबसे सशक्त हथियार है, जिससे दुनिया को बदला जा सकता है। जरूरी नहीं है कि आप पढ़ाई करके सिर्फ सरकारी नौकरी ही करेंगे। आप एक अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, सीए, उद्योगपति भी बन सकते है और इस तरह आप देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या सुश्री जे.सुजाता राव ने किया। मौके पर महापल्ली सरपंच आनंद राम चौहान, रत्थू गुप्ता, दशरथ गुप्त, टेकचंद गुप्त, डॉ.आशुतोष गुप्ता, टंकधर प्रधान, सुकलाल चौहान, श्रीमती भारती गुप्ता, नवीन शर्मा, पुनीराम रजक, भूपेन्द्र सिंह चौहान, संजय साहिनी, संदीप सिंह, भीमसेन तिवारी, सुनील नामदेव, राजेश जैन, रिवेश पोडवार, नीरज तिवारी, अश्वनी पटेल, शैलेन्द्र साहू सहित जनसामान्य, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं उनके पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन टीकाराम प्रधान ने किया एवं मंच संचालन सुश्री विनिता श्रीवास्तव ने किया।

कलेक्टर ने स्कूल परिसर का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री गोयल ने हेमसुन्दर गुप्त शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, महापल्ली परिसर में स्थित विभिन्न संकायों के लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब के उपकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए छात्रों की संख्या अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली। संबंधित शिक्षकों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में सभी विषयों के लैब उपकरण उपलब्ध है। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध पर्याप्त पुस्तकों की जानकारी ली एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को आसानी से संबंधित बुक प्राप्त हो सके। इस दौरान उन्होंने हिंदी के साथ इंग्लिश न्यूज पेपर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के पुराने स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इसे धरोहर के रूप में संजोने हेतु जिला प्रशासन द्वारा यथा संभव सहायता करने की बात कही।

TAGGED:news raigarhpro newsraigarh newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: फेरी, कबाड़ी करने वाले 17 व्यक्तियों पर घरघोड़ा पुलिस ने की 170 BNSS के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही 
Next Article Raigarh News: आपकी मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी है -सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, कन्या शाला में आयोजित हुआ कैरियर काउंसिलिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

18 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

18 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?