By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: अदाणी फाउंडेशन के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं के लिए खेल प्रशिक्षण को मिलेगा और बल, 17 गाँवों की 50 बालिकाएँ ले रहीं प्रशिक्षण, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर रहीं क्षेत्र का नाम रोशन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं के लिए खेल प्रशिक्षण को मिलेगा और बल, 17 गाँवों की 50 बालिकाएँ ले रहीं प्रशिक्षण, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर रहीं क्षेत्र का नाम रोशन
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं के लिए खेल प्रशिक्षण को मिलेगा और बल, 17 गाँवों की 50 बालिकाएँ ले रहीं प्रशिक्षण, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर रहीं क्षेत्र का नाम रोशन

Mohsin Khan
Last updated: 7 April 2025 14:33
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़ : जिले के पुसौर ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम बड़े भंडार में नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सह कबड्डी प्रशिक्षण शेड का उद्घाटन शनिवार को किया गया। अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल), रायगढ़ के सामाजिक सरोकारों के तहत निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जरिए स्पोर्ट्स प्रशिक्षण को बल मिलेगा।

यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सँवारने और बालिकाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं, इनकी व्यायाम सम्बन्धि जरूरतों हेतु इस प्रशिक्षण शेड को आधुनिक जिम उपकरणों से लैस किया गया है।

राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच रहीं ग्रामीण बेटियाँ
अदाणी पॉवर, रायगढ़ द्वारा क्षेत्र की बालिकाओं को कबड्डी प्रतिस्पर्धा के लिए जरूरी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत अक्टूबर 2022 में की गई थी। वर्ष 2024-25 में इस प्रशिक्षण केंद्र की 8 बालिकाओं का चयन छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ। इनमें से कु. सानिया यादव का चयन 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता (गया, बिहार) में हुआ, जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिले का गौरव बढ़ाया।

वर्तमान में अदाणी पॉवर, रायगढ़ के आसपास के 17 गाँवों से 50 बालिकाएँ तीन अनुभवी कोच के द्वारा कबड्डी प्रशिक्षण ले रही हैं, जो अब इस कबड्डी शेड में नियमित रूप से आधुनिक उपकरणों के साथ तकनीकी कौशल और मानसिक दृढ़ता का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इससे उनकी खेल क्षमता में निरंतर निखार तो आएगा ही, साथ ही यह ग्रामीण खेलों के विकास का एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में सराहनीय पहल
स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कबड्डी शेड को क्षेत्र की बेटियों के लिए खेल और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनने वाला और यह प्रयास निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार प्रखण्ड में सीएसआर की विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास इत्यादि जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। वहीं, अंचल के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करने तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहा है।

शेड के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि एपीएल समूह के संचालन और रखरखाव सलाहकार श्री जयदेब नंदा थे। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री ओम प्रकाश गुप्ता, उपसरपंच प्रतिनिधि श्री घनश्याम यादव एवं श्री पंचानंद गुप्ता मौजूद थे। वहीं, एपीएल रायगढ़ के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री सुधाकर टंडन, एचआर हेड श्री घनश्याम दास गर्ग, सुरक्षा प्रमुख श्री नटवरसिंह, संयंत्र संचार प्रमुख श्री धनंजय सिंह, सिविल हेड श्री धर्मेंद्र सिंह, अदाणी फाउंडेशन के समस्त कर्मचारी तथा महिला कबड्डी की टीम उपस्थित थी।

इस अवसर मुख्य अतिथि श्री जयदेब नंदा ने खुशी जाहीर करते हुए कहा, “एपीएल, रायगढ़ द्वारा कबड्डी जैसे प्राचीन खेल के प्रोत्साहन की पहल काफी प्रसंसनीय है। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए उपस्थित सुविधाएँ निश्चित ही इन सभी को न सिर्फ राष्ट्रीय अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उपयोगी साबित होगी। मैं आज इस मंच से इन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ और बधाई देता हूँ।”

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ में फोरलेन सड़कों से मिलेगा विकास को एक नई गति – अशोक अग्रवाल, ओपी चौधरी की एक ही राजनीति विकास की राजनीति ने जिले को दी नई पहचान
Next Article सुशासन त्यौहार में जनपद सदस्य रूपा सिदार ने घर घर दिया दस्तक, जनता के बीच जाकर सुनी उनकी समस्या,लिखित में आवेदन कर शासन की योजना का लाभ उठाने किया अपील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?