By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News; इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़‌ का जन्माष्टमी महामहोत्सव 15 अगस्त को, एनआईटी रायपुर और खैरागढ़ से भजन करने आयेगा युवाओं का ग्रुप स्वस्तिवाचन, हरिनाम जप और भगवान का पुष्प अभिषेक रहेगा विशेष आयोजन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News; इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़‌ का जन्माष्टमी महामहोत्सव 15 अगस्त को, एनआईटी रायपुर और खैरागढ़ से भजन करने आयेगा युवाओं का ग्रुप स्वस्तिवाचन, हरिनाम जप और भगवान का पुष्प अभिषेक रहेगा विशेष आयोजन
रायगढ़रायपुर

Raigarh News; इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़‌ का जन्माष्टमी महामहोत्सव 15 अगस्त को, एनआईटी रायपुर और खैरागढ़ से भजन करने आयेगा युवाओं का ग्रुप स्वस्तिवाचन, हरिनाम जप और भगवान का पुष्प अभिषेक रहेगा विशेष आयोजन

Upendra Dansena
Last updated: 8 August 2025 15:55
Upendra Dansena 6 Min Read
Share

Raigarh News; रायगढ़. रायगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव करीब 80 साल से धूमधाम से मनाया जाता है। जिसे देखने आसपास के राज्यों से लोग आते हैं। समय के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में आधुनिकता के साथ कई आयोजन भी जुड़े हैं। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को महामहोत्सव के रूप में इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शियसनेस) रायगढ़ द्वारा रेड क्वीन में मनाया जा रहा है। जहां प्रदर्शनी और प्रतिमाएं तो नहीं रहेगी पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत आराधना कई चरणों में की जाएगी। दोपहर से देर रात चलने वाले इस महामहोत्सव में आम आदमी से लेकर खास, भगवान श्रीकृष्ण की सेवा कर सकता है। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का हरिनाम जप भी श्रद्धालु करेंगे।

इस्कॉन रायपुर और रायगढ़ की शाखा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को महामहोत्सव मनाने के लिए 3 महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और श्रीमद् भगवद् गीता को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इस्कॉन ऐसे विभिन्न आयोजन बीते 3 साल से रायगढ़ में करता आ रहा है।

कम समय में ही इस्कॉन की रायगढ़ शाखा में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसी कारण इस बार वे अपने राजा पारा के पल्लवी महल स्थित मंदिर में आयोजन न कर रेड क्वीन गार्डन में कर रहे हैं ताकि 15,000 के करीब श्रद्धालु एक साथ भगवान श्री कृष्ण के भक्ति का आनंद ले सके और हरिनाम जप करे।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए इस्कॉन रायपुर के मुख्य पुजारी और रायगढ़ शाखा के प्रभारी मिथिलापति दास ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को इस्कॉन, महामहोत्सव के रूप में मनाता है जिसमें दिनभर भगवान की आराधना और उससे संबंधित आयोजन होते रहते हैं। हमारे कार्यक्रमों में प्रशासनिक, राजनीतिक से लेकर आमजन शामिल होते हैं।

रायगढ़ के आयोजन में सबसे खास बात यह है कि एनआईटी रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के दो समूहों द्वारा वादन और गायन का भी कार्यक्रम उसी दिन रखा गया है। सभी की थीम भगवान श्री कृष्ण और उनके भजन है।

इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़‌ के प्रमुख कमल किशोर दास ने बताया कि 15 अगस्त को कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे स्वस्ति वाचन से होगी। यह स्वस्ति वाचन बच्चों द्वारा किया जाएगा। यह खास रहेगा, क्योंकि छोटे बच्चों द्वारा संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण और आराधना को देखना और सुनना एक अलग ही अनुभव होता है। इसी के साथ ही बाल महोत्सव भी शुरू होगा।

15 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए बाल महोत्सव में अनेक विधाएं हैं जिसमें भगवान श्री कृष्ण से संबंधित भजन, श्लोक, नृत्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। उसके बाद शाम 7:00 बजे तक विशेष अतिथियों का आगमन और उनके द्वारा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। इसी के पैरलल ही शाम 7:00 बजे संध्या आरती व कीर्तन होगा।

7:30 बजे के बाद रात 9:00 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें एनआईटी रायपुर के इंजीनियर , खैरागढ़ के छात्र, रायगढ़ के संगीत विद्यालय के छात्र, विभिन्न स्कूलों के बच्चे, युवा सभी इसमें शामिल होंगे। रात 9:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक भगवान श्री कृष्ण का महाअभिषेक एवं जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो जाएगा।

रात 12:00 बजे पुष्पों से भगवान का अभिषेक किया जाएगा, उसके बाद मंत्र उच्चारण कर और पुष्पों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा फिर फूलों की होली खेली जाएगी।

भगवान को 56 भोग अर्पण करने के पश्चात रात 12:30 बजे महा आरती की जाएगी और सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन में सतीश पांडे, संतोष बैरागी, विनोद महाराणा, आशीष वर्मा, आकाश बरनवाल समेत रायगढ़ इस्कॉन के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।

इस्कॉन का उद्देश्य
मुख्य पुजारी मिथिलापति दास ने बताया कि इस्कॉन का उद्देश्य श्रीकृष्ण भावनामृत को विश्वभर में फैलाना है, जिससे लोग भगवान कृष्ण की भक्ति और प्रेम को अपने जीवन में अपनाएं। इस्कॉन आध्यात्मिक ज्ञान और वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम करता है, जिससे लोगों को अपने जीवन के उद्देश्य और अर्थ को समझने में मदद मिले। इस्कॉन सामुदायिक सेवा गतिविधियों में भी शामिल होता है, जैसे कि भोजन वितरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।
संस्था का उद्देश्य लोगों में भक्ति और प्रेम की भावना को बढ़ावा देना है, जिससे वे अपने जीवन में सुख, शांति और संतुष्टि प्राप्त कर सकें। इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने इस संस्था की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य वैदिक ज्ञान और कृष्ण भावनामृत को विश्वभर में फैलाना था।

इस्कॉन यूथ विंग से जुड़ रहे युवा
युवाओं को गलत मार्ग में जाने से रोकने और उन्हें भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और श्रीमद् भगवद् गीता की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़‌ ने यूथ विंग की शुरुआत 3 साल पहले की है।

यहां आकर युवा अपनी दिनचर्या और व्यावसायिक कार्यों के इतर भक्ति मार्ग से सुख और आनंद की प्राप्ति में लगे हैं। रायगढ़ में करीब 400 लोग इस इस्कॉन परिवार से जुड़े हैं जिसमें 70 लोग नियमित रूप से मंदिर आते हैं और 150 से 200 लोग विशेष कार्यक्रम में आते हैं।

TAGGED:raigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article “सावन के अंतिम सोमवार पर कोतरारोड़ पुलिस बनी श्रद्धालुओं की सेवा का प्रतीक, पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में श्रद्धालुओं में किया प्रसाद वितरण”
Next Article स्व. पद्मश्री सुरेंद्र दुबे की अंतिम कृति ‘मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं’ का विमोचन, रायगढ़ से महावीर अग्रवाल भी हुए विमोचन समारोह में शामिल, कहा- छत्तीसगढ़ के जनकवि थे डॉ. दुबे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

5 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

5 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

1 day ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

1 day ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?