By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: गुंजन मिश्रा की लिखी गई पुस्तक का विधायक अमर अग्रवाल के हाथों हुआ विमोचन
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram
pitaranews.com
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > गुंजन मिश्रा की लिखी गई पुस्तक का विधायक अमर अग्रवाल के हाथों हुआ विमोचन
छत्तीसगढ़

गुंजन मिश्रा की लिखी गई पुस्तक का विधायक अमर अग्रवाल के हाथों हुआ विमोचन

Upendra Dansena
Last updated: 1 October 2025 16:15
Upendra Dansena 4 Min Read
Share

बिलासपुर. दुर्गा नवमी के अवसर पर आज डॉ. गुंजन मिश्रा की लिखी गई पुस्तक आनंद का खजाना और मुझमें ही मिल का बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के हाथों विमोचन हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों ही पुस्तक की जमकर सराहना करते हुए डॉ. गुंजन मिश्रा का हौसला भी बढ़ाया।

बिलासपुर जिले के पेंड्रा रोड (जीपीएम) में रहने वाली डॉ. गुंजन मिश्रा, नारायण प्रसाद मिश्रा की बेटी एवं आबकारी उपायुक्त विजय सेन शर्मा की धर्मपत्नी है। जिन्हें बचपन से पुस्तक लिखने का शौक था और इस शौक को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने काव्य प्रतिभा की क्षेत्र में कुछ अलग करने की मंशा थी। इसी कडी में दुर्गा नवमी के अवसर पर आज विधायक अमर अग्रवाल के कार्यालय में डॉ. गुंजन मिश्रा की लिखी गई दो पुस्तक आनंद का खजाना और मुझमें ही मिल का भव्य रूप से विमोचन हुआ।

इस दौरान पुस्तक विमोचन के अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भी उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि डॉ. गुंजन मिश्रा की रचनाएँ जीवन के विविध रंगों को बड़े ही सरल किंतु गहन शब्दों में अभिव्यक्त करती हैं। उन्होंने साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि ऐसी कृतियाँ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी। निश्चित रूप से आने वाले समय में गुंजन मिश्रा काव्य प्रतिभा के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेंगी।

डॉ. गुंजन मिश्रा ने अपनी काव्य यात्रा और इस संग्रह की प्रेरणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “आनंद का खजाना” जीवन के आंतरिक भावों, संघर्षों और आत्मिक शांति की खोज का प्रतीक है। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक के हाथों विमोचन होना उनके लिए सम्मान की बात है।

आज के इस कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अनेक गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही इस दौरान उन्होंने कविताओं का रसास्वादन किया एवं वातावरण भक्तिभाव और साहित्यिक गरिमा से परिपूर्ण रहा।

डॉ. गुंजन मिश्रा की कविता – 01

ये मेरा युद्ध है, मेरे ही विरुद्ध है,
लड़ना है खुदी से, जीतना भी खुद है।

न हथियार हाथ में, न कोई वार है,
न जिस्म पर ज़ख्म है, पर रुह बेकरार है।

ये कुरितियाँ जो जकड़े ,
इनसे निकलना ही विजय है।

मैं ही प्रश्न हूँ, मैं ही उत्तर हूँ,
मैं ही रणभूमि, मैं ही समर हूँ।

खुदी से खुदी का ये अद्भुत संघर्ष है,
यही हार-जीत मेरी पहचान का गर्व है।
डॉ. गुंजन मिश्रा

डॉ. गुंजन मिश्रा की कविता – 02
कल
फिर कल
और कल
सब कुछ टलता ही चला गया

आज कहीं खो गया
भीड़ में, शोर में,
या शायद उम्मीदों के बोझ में

कुछ हाथ में नहीं
सिर्फ़ इंतज़ार है
हर बार कल का

पर जीवन तो आज है
साँसों की गवाही में
धड़कनों की लय में
इस पल की सच्चाई में

तो क्यों न
कल को छोड़
आज को थाम लिया जाए
ताकि “ज़ी कल”
सिर्फ़ एक चैनल न रहे,
बल्कि जीता-जागता
आज का उत्सव बन जाए।
डॉ. गुंजन मिश्रा

डॉ. गुंजन मिश्रा की कविता – 03
किसने दिया आश्वासन,
यहाँ है किसका स्थिर आसन?
सपनों के झूले झुलाता,
वादों का ये झूठा दर्पण।

क्या खूब है खेल खेलने वाला,
दुनिया को भरमाने वाला,

देख रहा बस सब देखने वाला,
मौन खड़ा है सच कहने वाला,
क्षण भर को हँसी, फिर आँसू,
जीवन का मेला सजाने वाला।

कभी आसन, कभी आश्वासन,
कभी भ्रम, कभी प्रकाशन,
सच तो वही है स्थिर खड़ा,
जो भीतर है, आत्मा का आसन।

डॉ. गुंजन मिश्रा…

TAGGED:bilaspur news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सफलता की इबारत: नवाचार और तकनीक से दोगुनी हुई किसान की आय, झगरपुर के किसान ने बैगन की उन्नत खेती से कमाया 2 लाख रुपए का शुद्ध लाभ: बने अन्य कृषकों के लिए प्रेरणा स्रोत
Next Article स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत NTPC लारा में स्वच्छोत्सव का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

3 days ago
Sargujaछत्तीसगढ़

Sarguja News; नशीले इंजेक्शन के विक्रेता नरेश गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जेल

5 days ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

Raigarh News; अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम चिखली में हेलमेट वितरण संपन्न, 100 से अधिक वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

5 days ago
छत्तीसगढ़

आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई, 600 नग नशीले इंजेक्शन के साथ बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी जेल दाखिल

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?