By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News; संविधान सिर्फ दस्तावेज नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और जिम्मेदारी का संकल्प: नवीन जिंदल, जिंदल स्टील में उत्साहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News; संविधान सिर्फ दस्तावेज नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और जिम्मेदारी का संकल्प: नवीन जिंदल, जिंदल स्टील में उत्साहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
रायगढ़

Raigarh News; संविधान सिर्फ दस्तावेज नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और जिम्मेदारी का संकल्प: नवीन जिंदल, जिंदल स्टील में उत्साहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

Upendra Dansena
Last updated: 27 January 2026 14:07
Upendra Dansena 4 Min Read
Share

Raigarh News; रायगढ़. देश का 77वां गणतंत्र दिवस जिंदल स्टील लिमिटेड के रायगढ़ संयंत्र में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिंदल स्टील समूह के सीईओ गौतम मल्होत्रा ने परिसर स्थित पोलो मैदान में ध्वजारोहण किया तथा सुरक्षाकर्मियों की आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में जिंदल स्टील समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारा संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और जिम्मेदारी का एक जीवंत संकल्प है। संविधान हमें अधिकार देता है और साथ ही देश के प्रति हमारे कर्तव्यों की भी निरंतर याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि आज जब हम गर्व के साथ तिरंगे को फहराते हैं, तो यह आवश्यक है कि उसके पीछे निहित मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात करें। श्री जिंदल ने सभी नागरिकों से एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और हर परिस्थिति में तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का आह्वान किया।

मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए सीईओ गौतम मल्होत्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और देश के शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में रायगढ़ का विशेष स्थान है। यही वह पवित्र भूमि है, जहां से जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सरकारी तंत्र की सीमाओं से मुक्त कराने का ऐतिहासिक संघर्ष शुरू किया था।

लगभग एक दशक लंबे कानूनी संघर्ष के बाद 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी नागरिकों को प्रतिदिन तिरंगा फहराने का मौलिक अधिकार प्रदान किया। उन्होंने जिंदल स्टील परिवार के सभी सदस्यों को उनके समर्पण और योगदान के लिए सराहना देते हुए कहा कि आप सभी के प्रयासों से कंपनी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने भविष्य में भी इसी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ कार्य करते रहने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि चेयरमैन नवीन जिंदल के नेतृत्व में जिंदल स्टील समूह देश के विकास में पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कंपनी लगातार योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कंपनी सतत प्रयास कर रही है और सेफ्टी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल के नेतृत्व में जिंदल फाउंडेशन समाज के वंचित वर्गों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

समारोह के दौरान फूलों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। जिंदल फाउंडेशन के प्रोत्साहन से आसपास के गांवों की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। जिंदल आशा तथा ओपी जिंदल स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। वहीं, सुरक्षाकर्मियों के पैंथर के–9 डॉग स्क्वाड की रोमांचक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जिंदल स्टील परिवार के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

TAGGED:jindal newsjsplraigarh news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News; फ्लैग—डे पर लहराया तिरंगा, गर्व के साथ याद किया गया राष्ट्रध्वज की आजादी का संघर्ष, उत्साह के साथ मनायी गयी हर भारतीय को तिरंगा फहराने का अधिकार मिलने की 22वीं वर्षगांठ, रायगढ़ से ही जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल ने शुरू किया था संघर्ष
Next Article Raigarh News; आरटीओ अधिकारी एवं ट्रैफिक DSP की बस संचालकों संग बैठक, शहर में बस प्रवेश को लेकर जारी हुए नए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?