By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: कलेक्टर ने टॉपर बच्चियों को किया सम्मानित, पालकों और शिक्षकों का भी किया सम्मान, सफलता का ये सफर ऐसे ही जारी रहे-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन; अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > कलेक्टर ने टॉपर बच्चियों को किया सम्मानित, पालकों और शिक्षकों का भी किया सम्मान, सफलता का ये सफर ऐसे ही जारी रहे-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
रायगढ़

कलेक्टर ने टॉपर बच्चियों को किया सम्मानित, पालकों और शिक्षकों का भी किया सम्मान, सफलता का ये सफर ऐसे ही जारी रहे-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Mohsin Khan
Last updated: 11 May 2023 13:07
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

रायगढ़. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कल घोषित परिणाम में रायगढ़ की बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। 10 वीं और 12 वीं के मेरिट लिस्ट में रायगढ़ की 6 बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सभी मेरिट होल्डर्स से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सभी टॉपर्स के पालकों और शिक्षकों का भी सम्मान किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कक्षा 12 वीं में पूरे प्रदेश में अव्वल आने वाली छात्रा विधि भोसले, 12 वीं की मेरिट में संयुक्त रूप से नवें स्थान पर रहने वाली दीपिक पटेल व रानी महाना, कक्षा 10 वीं के मेरिट लिस्ट में चौथे स्थान पर आने वाली अदिति भगत, 7 वें स्थान पर रही श्रद्धांशी अग्रवाल तथा आठवीं पोजिशन पर रही खुशी पटेल को सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान सभी बच्चियों से कहा कि आपकी सफलता से पूरा रायगढ़ जिला गौरवान्वित है। हमें उम्मीद ही नही पूरा विश्वास है कि आपकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहेगा। जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई चुनौतियों और परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। ऐसी सफलता उन लक्ष्यों को पाने के लिए दुगुनी मेहनत करने का जोश भरती हैं। उन्होंने सभी टॉपर्स बच्चों के पालकों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे की सफलता में उसके माता-पिता और शिक्षक का बराबर का योगदान होता है। पालक पढ़ाई के लिए सही माहौल उपलब्ध कराते हैं और शिक्षक मार्गदर्शन करते हैं, जिससे छात्र की मेहनत सफलता के स्वर्णिम रूप में चमकती है। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों से एक-एक कर बात की। उनके लक्ष्य जाने और उसे पाने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बी.के.बाखला, डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, सीईओ जनपद पुसौर महेश पटेल, बीईओ पुसौर दिनेश पटेल, शिक्षा विभाग से आलोक स्वर्णकार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, टॉपर बच्चों के पालक व शिक्षक उपस्थित रहे।

*प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कर रहे विशेष प्रयास-कलेक्टर*
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि स्कूली पढ़ाई को बेहतर करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। फिजिक्स वाला जैसे राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग संस्थानों से अनुबंध कर बच्चों की कोचिंग करवाई जा रही है। जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का माहौल मिल सके।
*टॉपर्स ने बताए अपने करियर प्लांस, कलेक्टर ने दिए टिप्स और कहा प्रशासन करेगा पूरी मदद*
बच्चों ने मुलाकात के दौरान अपने करियर प्लांस भी बताया। 12 वीं के स्टेट टॉपर विधि भोसले ने कहा कि वे एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। इसी प्रकार खुशी पटेल, श्रद्धांशी अग्रवाल और रानी महाना ने कहा कि वे सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। अदिति भगत ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है। दीपिका पटेल ने बताया कि वह अध्यापन के क्षेत्र में जाना चाहती है, उसका लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी बच्चों को उनके कैरियर के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए और कहा कि प्रशासन आपकी पूरी मदद करेगा। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
*असफलता से निराश न हो, कमियों को पहचान कर दुगुनी मेहनत करें*
कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान कहा कि ऐसे बच्चे जिन्हें आशानुरूप सफलता नहीं मिली है वे निराश न हो। जीवन में सफलता और असफलता लगी रहती है। महत्वपूर्ण यह है कि आप पूरे समर्पण से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कोशिश में कहां कमी रह गई है उसे पहचाने और दूर करने की दिशा में काम करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।

TAGGED:Pro raigarhraigarh breaking newsraigarh newsraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 12वीं की टॉपर छात्रा विधि को मोबाइल पर दिए बधाई व शुभकामनाएं
Next Article मतदान दल के लिए सॉफ्टवेयर में एंट्री जल्द करें पूर्ण-अपर संभागायुक्त, मतदान केंद्रों की तैयारी व मतदान दलों के प्रशिक्षण के संबंध में दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

24 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

24 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?