By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: जन्मजात अस्थि विकृत पैर का हुआ किरोड़ीमल जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली दर्द और परेशानी से राहत
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > जन्मजात अस्थि विकृत पैर का हुआ किरोड़ीमल जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली दर्द और परेशानी से राहत
रायगढ़

जन्मजात अस्थि विकृत पैर का हुआ किरोड़ीमल जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली दर्द और परेशानी से राहत

Mohsin Khan
Last updated: 21 October 2023 13:24
Mohsin Khan 5 Min Read
Share

रायगढ़. किरोड़ीमल जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक मरीज का जन्मजात अति विकृति का सफल ऑपरेशन किया है सीमित संसाधनों में हुए इस ऑपरेशन से स्वास्थ्य महकमा गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश के सभी शासकीय जिला अस्पतालों में यह अपने तरह का पहला ऑपरेशन है। ग्रामीण बालक की अति विकृत पैर जटिल ऑपरेशन कर इस बच्चे को परेशानी से निजात दिलाने के साथ ही जिला किरोड़ीमल अस्पताल ने सफलता का नया इतिहास रचा है। सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे को काफी राहत है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के चिरायु टीम के लैलूंगा यूनिट के टीम प्रभारी डॉ. गोविंदा कामड़े व सदस्य डॉ प्रीति माला शिंदे हैं। इसी के फार्मासिस्ट गुलाब पैंकरा को स्कूल में भ्रमण के दौरान उक्त बच्चे को चलने में असमर्थ देखकर जिला किरोड़ीमल चिकित्सालय में इलाज कराने भेज गया। किलकिला के हाड़ीपानी स्कूल की 6 वीं पढ़ने वाले सुधर सिंह नागवंशी पिता बैगा राम की तबियत अब ठीक है। आपरेशन से पहले लैलूंगा चिरायु टीम द्वारा इस बच्चे की प्रारंभिक जांच की गई और उसके बाद फिर किरोड़ीमल जिला अस्पताल के लाया गयं जहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश पटेल और डॉ राजकुमार गुप्ता द्वारा परीक्षण करने पर अस्थि विकृत क्लब फूट डायग्नोसिस किया गया।
अस्पताल में बच्चे के माता-पिता ने बताया कि बच्चे को चलते समय दर्द होता है। साथ ही सीढिया नहीं चढ़ पाता है , जोड़ो में, कमर के नीचे दर्द और बिना सहारा के उठने-बैठने में तकलीफ से पिछले 8 सालो से सुधर को हो रही हैं। कई जगह से इलाज करने के बाद भी उसे फायदा नहीं हुआ। जांच में पता चला कि उसके पंजे की हड्डी पूरी तरह से विकृत हो चुकी है। इसके कारण मरीज का चलना-फिरना भी काफी समय से कम हो चुका था।

जिला अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ सिन्हा ने बताया कि इस बीमारी को क्लब फूट के नाम से भी जाना जाता है। यह समस्या सामान्यतः पैर की हड्डी में होती है
क्लब फुट मनुष्यों में सबसे अधिक पायी जाने वाली जन्मजात बीमारी (विकृति) है। यह प्रत्येक एक हजार जन्मे बच्चों में एक से तीन की संख्या में मिल जाती है। हर वर्ष भारत में लगभग 60 हजार बच्चे इस समस्या से ग्रसित पैदा होते हैं। इस विकृति में पैर के पंजों की बनावट गोल्फ के क्लब की तरह दिखती है, इसीलिए इसे क्लब फुट कहते हैं। विश्व में पोसेटी की इलाज विधि ने क्लब फुट ग्रसित बच्चों में एक आशा की किरण दिखाई है। यह विकृति साप्ताहिक प्लास्टर से तथा अंतिम प्लास्टर के पहले एक छोटे से ऑपरेशन की सहायता से सही हो जाती
सीएस डॉक्टर आर एन मांडवी के कुशल मार्गदर्शन में सर्जरी केस की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा सर्जरी करने की सलाह दी। इस आवश्यक जटिल सर्जरी की व्यवस्था के लिए स्वयं डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉक्टर दिनेश पटेल अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ राजकुमार गुप्ता और डॉ पी एल पटेल, निश्चेतना विशेषज्ञ की मदद के द्वारा बच्चे की सर्जरी किया गया। इसके अलावा पूरा इलाज निःशुल्क हुआ है।

जिला अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ श्यामजीत किंडो ने बताया कि घाव के पूरा सूख जाने के बाद पैरों में कड़ापन ना आए और पैरों में लचीलापन बना रहे उसके लिए फिजियोथेरेपी के द्वारा व्यायाम इसको सिखाया जाएगा और चलने का प्रेक्टिस कराया जाएगा। जिला अस्पताल रायगढ़ में क्योर इंटरनेशनल के द्वारा ऐसे बच्चों के सहायता हेतु विशेष रूप से कोऑर्डिनेटर गीता साहू को नियुक्त किया गया है जो कि ऐसे बच्चों को समय-समय पर प्लास्टर एवं छोटे शल्य क्रिया तथा निशुल्क जूते के द्वारा पैरों को सीधा करने का समय-समय पर बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दी जाती है

TAGGED:raigarh newsraigarh news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: विधायक प्रकाश नायक को कांग्रेस विधायक प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में दिखा भारी उत्साह
Next Article मुद्दाविहीन भाजपा कर रही है विधवा विलाप- प्रकाश नायक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?