By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: पत्थर गिरोह का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार, रायगढ़ की पांच चोरियों का खुलासा, आरोपियों से डेढ़ किलो चांदी के जेवरात, छह मोबाइल और औजार किए गए जप्त, गिरोह ने रायगढ़ समेत दुर्ग, बलौदा बाजार, जांजगीर चांपा में मकानों के तोड़े थे ताले
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > Raigarh News: पत्थर गिरोह का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार, रायगढ़ की पांच चोरियों का खुलासा, आरोपियों से डेढ़ किलो चांदी के जेवरात, छह मोबाइल और औजार किए गए जप्त, गिरोह ने रायगढ़ समेत दुर्ग, बलौदा बाजार, जांजगीर चांपा में मकानों के तोड़े थे ताले
क्राईमरायगढ़

Raigarh News: पत्थर गिरोह का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार, रायगढ़ की पांच चोरियों का खुलासा, आरोपियों से डेढ़ किलो चांदी के जेवरात, छह मोबाइल और औजार किए गए जप्त, गिरोह ने रायगढ़ समेत दुर्ग, बलौदा बाजार, जांजगीर चांपा में मकानों के तोड़े थे ताले

Mohsin Khan
Last updated: 15 April 2024 09:45
Mohsin Khan 7 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. रायगढ़ और राज्य के कई जिलों में सुने मकानों की रैकी कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय ‘‘पत्थर गिरोह” के छह आरोपियों और उनसे चोरी की जेवरात खरीदने वाले दो आरोपियों को रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा अलिराजपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है। आरोपियों से डेढ़ किलो चांदी, 06 मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया है। आरोपियों ने अपने बयान में रायगढ़ जिले के कृष्णा विहार कोलानी (थाना कोतरारोड), ग्राम बेलारी, मुरालीपाली में जगह (थाना भूपदेवपुर), सांगीतराई (थाना जूटमिल) में चोरी के अलावा राज्य के अन्य कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरोह का मास्टर मांइड आलम सिंह बामनिया और सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया हैं, दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। ‘‘पत्थर गिरोह” के सदस्य घूम-घूम कर पहले घरों की रैकी और फिर घटना को अंजाम देते थे। इस गैंग में शामिल 16 व्यक्तियों ने चोरी के लिए अलग-अलग चार गैंग बनाकर रखे हुए थे।

माह फरवरी 2024 को थाना कोतरारोड के कृष्णाविहार कालोनी स्थित अंकित अग्रवाल के सुने मकान में 06-07 फरवरी की रात अज्ञात आरोपियों द्वारा दरवाजा का डोर लॉक तोड़कर अंदल अलमारी को तोड़े और सोने-चांदी के जेवरात करीब 1,35,000 रूपये का चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद मामले की सूचना में थाना कोतरारोड में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम किया गया था। इसी दरम्यान शहर में हुई अन्य चोरियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा माल मुल्जिम की शीघ्र पतासाजी के लिए डीएसपी (साइबर सेल) अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना कोतरारोड की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

देखे video…👇👇👇👇

http://pitaranews.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240415-WA0013.mp4

माल मुल्जिम की लगातार पतासाजी दौरान डीएसपी अभिनव की टीम द्वारा ‘‘पत्थर गिरोह” के मास्टर माइंड आलम सिंह बामनिया को 07 अप्रैल को जूटमिल इलाके में रैकी करते समय संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ में उसने कोतरारोड व जिले के अन्य क्षेत्रों में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी करना बताया। जिसका पुलिस चार दिन पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ कर गिरोह के सदस्यों की जानकारी ली गई। आरोपी से प्राप्त जानकारी अन्य जिलों से साझा किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देशन पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और माल मशरूका बरामदगी के लिए जिला रायगढ़, बलौदा बाजार, दुर्ग की संयुक्त विशेष टीम गठित किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम को अलिराजपुर, धार, झाबुआ (मध्यप्रदेश) के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अलिराजपुर के विभिन्न इलाकों में आरोपियों की सघन पतासाजी कर गिरोह की दो महिला पेमली बाई, गम बाई और दो पुरूष चाम सिंह बामनिया, जालम मोहनिया को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ कर इनसे चोरी की सामाग्री खरीदी करने वाले अलिराजपुर के दो व्यक्ति-रोहित सोनी, दिलीप सोनी को गिरफ्तार कर कुल छह आरोपियों का स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर रायगढ़ लाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर इनके एक अन्य साथी सूर्या उर्फ सुअर को पुलिस ने कोतरारोड के किरोड़ीमल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस गैंग के सदस्यों ने 15 दिसंबर को ग्राम बेलारी (भूपदेवपुर) में तथा ग्राम मुरालीपाली में 17-18 फरवरी की रात दो घरों में चोरी किए थे तथा 19 फरवरी को जूटमिल के सांगीतराई के मकान में चोरी किया था। अब तक गिरफ्तार आठ आरोपियों के मेमोरेंडम पर थाना कोतरारोड, थाना भूपदेवपुर एवं थाना जूटमिल के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा इनके पास से कुल 1.445 किलोग्राम चांदी के आभूषण, खर्च के बाद बचे नकदी रकम कुल 19,670 रूपये, 02 मोबाइल, औजार- 02 स्क्रू पाना, 02 प्लास, 04 पेचकस, 01 हेक्सा ब्लेड, रॉड, कटर, टार्च, कपडे का मास्क जप्त किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
1. आलम सिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 48 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश (रिमांड बाद आरोपी जेल दाखिल)
2. सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
3. जालम मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
4. चामसिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश
5. पेमली बाई पति लाला मुएल उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
6. गम बाई पति सेकू मुएल उम्र 43 साल ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश

चोरी की सम्पत्ति खरीदी करने वाले आरोपी
7. दिलीप सोनी पिता जमक सोनी उम्र 53 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चौकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश
8. रोहित सोनी पिता दिलीप सोनी उम्र 28 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चौकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश

ऐसे देते थे घटना को अंजाम
पत्थर गिरोह के द्वारा अपने थैले में पाना, पेचकस, पत्थर रखे रहते थे। दिन के समय घूम-घूम कर सुने घरों की रैकी और रात में सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देते थे। आरोपी स्थानीय ज्वेलर्स दिलीप सोनी और उसके बेटे रोहित सोनी के पास चोरी का माल बेचते थे। ज्वेलर्स उन जेवरातों को पिघला कर उनसे नये आभूषण क्रय कर दुकान पर बेचता था।

प्रकरण के खुलासा में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, निरीक्षक राकेश मिश्रा थाना प्रभारी कोतरारोड, सउनि हेम सागर पटेल, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना (थाना पुसौर), चंद्रेश पांडेय, टिकेश्वर यादव, रवि सिंह तथा सााइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी, धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, नवीन शुक्ला, सुरेश सिदार, विक्रम सिंह, रविन्द्र गुप्ता, जिला दुर्ग के एसआई पारस ठाकुर, बलौदाबाजार जिले के प्रधान आरक्षक अंशुमन पांडे, अमोल कंवर और छसबल आरक्षक सुदर्शन पांडे की अहम भूमिका रही है।

TAGGED:aaj ka raigarh newschhattisgarh policecrime newscrime news raigarhpolice raigarhraigarh breaking newsraigarh newsraigarh policeraigarh top news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sarangarh News: चाकू के हमला से युवक की मौत, माह भर में चाकूबाजी की यह दूसरी घटना
Next Article Sarangarh News: छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को किया जागरूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

16 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

16 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?