Raigarh News: स्कूल के पीछे मोहल्ले में मिला दुर्लभ पेंगोलिन, वन विभाग के सुर्पूद किया गया

Mohsin Khan
Mohsin Khan 2 Min Read

Raigarh News: रायगढ़. पेंगोलिन दुर्लभ प्रजाति का जीव है और कभी कभार ही यह नजर आता है। जहां बीती रात शहर के वार्ड नंबर 32 के जगदेव स्कूल के पीछे एक पेंगोलिन देखा गया। जिसके बाद इसे देखने के लिए धीरे धीरे लोगों की काफी भीड़ लग गई। बाद में पार्षद को इसकी सूचना दी गई और मोहल्लेवासियों ने इसे पकड़कर वन विभाग के सुर्पूद कर दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब दस बजे जगदेव स्कूल के पीछे दुर्लभ जीव पेंगोलिन आ गया। तभी उस पर क्षेत्र के बच्चों की नजर पड़ीं। धीरे धीरे पूरे क्षेत्र में इसकी खबर फैल चुकी थी। ऐसे में काफी लोग यहां इक्ट्ठा हो गए। इसकी जानकारी क्षेत्र के पार्षद को दी गई। जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने किसी तरह इसे पकड़ा और जूटमिल थाना ले आए। जहां मामले की सूचना वन अमला को दी गई। जानकारी मिलते ही वनकर्मी तत्काल जूटमिल थाना पहुंचे। जहां पेंगोलिन को वन अमला को सुपूर्द कर दिया गया।

सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा
रायगढ़ सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी रेंजर दिनबंधु प्रधान ने बताया कि बीती रात दुर्लभ जीव पेंगोलिन मिलने की सूचना आयी थी। मोहल्लेवासी इसे पकड़कर जूटमिल थाना ले आए थे। जिसके बाद मौके पर उसे वन विभाग ने अपने सुर्पूद में लिया गया। अब उसे सुरक्षित ढंग से जंगल में छोड़ा जाएगा।

Share This Article
Leave a comment