By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: प्लांटों में सप्लाई होने वाले पैलेट गोली में मिट्टी, डस्ट के मिलावट पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में दो ट्रक ड्रायवर, वाहन मालिक, ट्रांसपोर्टर, कबाड़ी समेत 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > क्राईम > Raigarh News: प्लांटों में सप्लाई होने वाले पैलेट गोली में मिट्टी, डस्ट के मिलावट पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में दो ट्रक ड्रायवर, वाहन मालिक, ट्रांसपोर्टर, कबाड़ी समेत 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार
क्राईमरायगढ़

Raigarh News: प्लांटों में सप्लाई होने वाले पैलेट गोली में मिट्टी, डस्ट के मिलावट पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में दो ट्रक ड्रायवर, वाहन मालिक, ट्रांसपोर्टर, कबाड़ी समेत 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mohsin Khan
Last updated: 11 May 2024 15:05
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. पूंजीपथरा पुलिस ने स्थानीय प्लांटों में सप्लाई होने वाले पैलेट गोली में मिट्टी और डस्ट मिलावट के शिकायत पर सूक्ष्मता और विस्तृत जांच कर इस अवैध कारोबार में शामिल 02 ट्रक ड्रायवर, वाहन मालिक, ट्रांसपोर्टर और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है जिन्हें धोखाधड़ी के अपराध में पुलिस ने रिमांड पर पेश कर जेल भेजी है ।

कल थाना पूंजीपथरा में स्थानीय स्केनिया स्टील्स एण्ड पावर लिमिटेड कंपनी के एचआर संजीव साहू द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि 07 मई को MSP स्टील एण्ड पावर लिमिटेड जामगांव से वाहन क्रमांक CG13D-9375 में 48.890 मैट्रिक टन पैलेट गोली चालक राजू कुमार एवं वाहन क्रमांक CG13L-7431 में 51.080 मैट्रिक टन पैलेट गोली चालक प्रकाश यादव के द्वारा संतोषी रोड़ लाईन्स जूटमिल रोड रायगढ़ के माध्यम से स्केनिया प्लांट के लिए रवाना किया गया था। 08 मई को दोनों वाहन प्लांट पर अनलोडिंग किया गया । जिसे चेक करने पर वाहन में लोड़ पैलेट गोली में मिट्टी, डस्ट मिला हुआ था । आवेदन पर थाना पूंजीपथरा में दोनों ड्रायवरों पर अप.क्र. 129/2024 धारा 407,420 आईपीसी दर्ज किया गया ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मामले की विस्तृत जांच क्रम में फरार वाहन चालक राजू कुमार और प्रकाश यादव को तत्काल पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर वे बताये कि वाहन स्वामी बिपिन सिंह, ट्रांसपोर्टर धीरज सिंह और स्केनिया प्लांट के लैब असिस्टेंट साकेत गुप्ता की मिली भगत से ट्रक में लोड पैलेट गोली को डनसेना ढाबा चिराईपानी के पास लाकर ढाबा संचालक छबि सिदार से मिलकर दोनों वाहनों से 5-5 टन पैलेट गोली जुमला 10 टन निकाले और उसके स्थान पर मिट्टी और डस्ट मिलाकर कांटा से वजन बराबर कराकर वाहन को प्लांट में अनलोड कर भाग गये थे । आरोपियों से 10 टन पैलेट गोली कीमती 1,30,000 रुपए का जप्त कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी प्लांट का लैब असिस्टेंट साकेत गुप्ता फरार है । पुलिस सरगामी से आरोपी की पतासाजी कर रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) राजू कुमार कहार पिता स्वर्गीय हरि कहार उम्र 36 साल निवासी हरिगंवा थाना कांडी जिला गढ़वा (झारखंड)
(2) ओमप्रकाश यादव पिता हरे राम यादव उम्र 28 साल निवासी गिधा थाना दावत जिला रोहतास (बिहार)
(3) बिपिन सिंह पिता स्वर्गीय रासो सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी कैराकादो थाना खैरा जिला जमुई (बिहार)
(4) धीरज सिंह पिता बिपिन सिंह उम्र 25 साल निवासी कैराकादो थाना खैरा जिला जमुई (बिहार)
(5) छबिलाल सिदार पिता स्वर्गीय जतक राम सिदार उम्र 35 साल निवासी खैरपुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर मिलावट के खेल का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, विजय विजय एक्वा, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही है ।

TAGGED:policeraigarh newsraigarh policergh newsrig newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, ग्राम कृष्णापुर में रेड कर मोबाइल पर सट्टा नोट कर रहे युवक को पकड़ा
Next Article Raigarh News: आरक्षक ने खुद पर चलायी सर्विस रायफल से गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए बिलासपुर रेफर, पढ़े पूरी खबर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
रायगढ़

राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

2 weeks ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान शिक्षा को नया प्रोत्साहन, साइंस ऑन व्हील्स’ से 14 गाँवों के 980 छात्र लाभान्वित

3 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?