By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: Raigarh News: नए कानूनी प्रावधानों पर कलेक्ट्रेट में हुई कार्यशाला, 01 जुलाई से लागू होने वाली नवीन संहिताओं के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी, 24 जून को नगर निगम ऑडिटोरियम में वृहत कार्यशाला, विशेषज्ञ देंगे जानकारी, आम जन भी हो सकते हैं शामिल
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > रायगढ़ > Raigarh News: नए कानूनी प्रावधानों पर कलेक्ट्रेट में हुई कार्यशाला, 01 जुलाई से लागू होने वाली नवीन संहिताओं के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी, 24 जून को नगर निगम ऑडिटोरियम में वृहत कार्यशाला, विशेषज्ञ देंगे जानकारी, आम जन भी हो सकते हैं शामिल
रायगढ़

Raigarh News: नए कानूनी प्रावधानों पर कलेक्ट्रेट में हुई कार्यशाला, 01 जुलाई से लागू होने वाली नवीन संहिताओं के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी, 24 जून को नगर निगम ऑडिटोरियम में वृहत कार्यशाला, विशेषज्ञ देंगे जानकारी, आम जन भी हो सकते हैं शामिल

Mohsin Khan
Last updated: 20 June 2024 14:04
Mohsin Khan 4 Min Read
Share

Raigarh News: रायगढ़. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला अधिकारियों के लिए 01 जुलाई से लागू होने जा रहे नवीन कानून संहिताओं के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में आगामी 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में जानकारी दी गई। सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय कार्यशाला में उपस्थित रहे। जिला लोक अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ ठाकुर व पुलिस विभाग से डीएसपी अखिलेश कौशिक और निरीक्षक सीताराम ध्रुव ने नवीन अधिनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 106(2) को छोड़कर उपरोक्त तीनों संहिता/अधिनियम के सभी उपबंध संपूर्ण भारत में 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। इसका उद्देश्य आम जनता को त्वरित रूप से न्याय दिलाकर राहत प्रदान करना है, इसलिए नवीन कानून के बारे में हर आम और खास लोगों को जानकारी होना बहुत आवश्यक है। अपराधियों के लिए नए कानून में गंभीर सजा का प्रावधान किया गया है। समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए कड़े प्रावधान है। नए कानून में कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकता है।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने बताया गया कि भारतीय दण्ड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अधिसूचित किया गया है। उक्त सभी कानूनों के उपबंध 01 जुलाई 2024 को या उसके बाद घटित होने वाले अपराधों पर ही लागू होंगे। इन नए कानूनों का उद्देश्य औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव, नागरिक केन्द्रित, अभियुक्त केन्द्रित, पीड़ित केन्द्रित कानून एवं कल्याणकारी अवधारणा, अभियोजन को मजबूती प्रदान करना, न्याय को नागरिक अनुकूल बनाना, उचित नियंत्रण और संतुलन के साथ पुलिस का सामंजस्यपूर्ण बनाना, प्रक्रियाओं की सरलता एवं संक्षिप्त ट्रायल को सरल बनाना, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक (फोरेंसिक), डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के प्रावधान के साथ समयबद्ध प्रक्रिया का पालन किया जाना है। नए कानूनों में पुराने प्रचलित संहिताओं की धारा संख्या में परिवर्तन के साथ कई स्थानों में परिभाषाओं और प्रक्रियाओं में समयानुकूल परिवर्तन किए गए हैं। जिससे कानूनी प्रक्रिया सरल हो। कार्यशाला में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

24 जून को नगर निगम ऑडिटोरियम में होगी कार्यशाला
24 जून सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में न्यायिक सेवा, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ मीडिया प्रतिनिधि और आम जन भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल नें सभी से इस कार्यशाला में उपस्थित होनें और विधिक जागरूकता एवं नवीन क़ानूनों के प्रचार प्रसार कार्य में सहयोग की अपील की है।

TAGGED:cgpro newsraigarh newstop news
Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Raigarh News: शाम ढलते ही मौसम ने ली करवट, झमाझाम बारिश से लोगों ने ली राहत
Next Article Raigarh News: 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह होंगे मुख्य अतिथि, रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में प्रात: 7 बजे से होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

19 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

19 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?