By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, उद्घाटन के साथ ही छह गांवों की 180 ग्रामीण महिलाओं ने प्रवेश लिया
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर
Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था
Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं
7.50 लाख की नशीली इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी जेल दाखिल, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, उद्घाटन के साथ ही छह गांवों की 180 ग्रामीण महिलाओं ने प्रवेश लिया
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, उद्घाटन के साथ ही छह गांवों की 180 ग्रामीण महिलाओं ने प्रवेश लिया

Mohsin Khan
Last updated: 24 December 2024 12:54
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ब्यूटी पार्लर और सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा
दो महीने में बनेंगी कुशल ब्यूटिशियन और सिलाई कार्य में दक्ष

रायगढ़। जिले के तमनार ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की पहल के तहत ग्राम सराईडीपा में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण तथा ग्राम डोलेसरा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की है। गारे पेल्मा 3 कॉलरी लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत शुरू किए गए इस निःशुल्क ब्यूटी पार्लर तथा सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन क्रमशः बुधवार और शनिवार को किया गया। अदाणी कौशल विकास केंद्र द्वारा शुरू किए गए इस दो महीने के निःशुल्क व नए कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में ग्राम सराईडीपा, भालुमूडा, रोडोपाली चितवाही, कोलम और डोलेसरा गांव की आर्थिक रूप से कमजोर 180 महिलाओं और युवतियों ने प्रवेश लिया है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक उत्थान एवं महिला स्वरोजगार के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यो में यह एक महत्व पूर्ण योगदान है। जिसका उद्देश्य सिलाई तथा ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण प्रदान कर जरूरत मंद स्थानीय ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने और मजबूत करने में अपना सहयोग दे सकेंगी।
अदाणी फाउंडेशन की इस पहल से महिलाओं को न सिर्फ स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे अपितु उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी उपलब्ध होंगे। यह प्रशिक्षण केंद्र खासतौर पर उन महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, जो कौशल की कमी के कारण रोजगार पाने में कठिनाइयों का सामना करती हैं।
सराईडीपा गांव की महिलाओं ने उनके गांव में खोले गए इस निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण की पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “इस प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत ने हमें नई उम्मीद दी है। अब हम अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहारा दे सकेंगे।”
रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार विकासखण्ड में अदाणी फाउंडेशन लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। पहले भी फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में अनेक पहल की है। यह नई पहल फाउंडेशन की समाज सेवा और ग्रामीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।अदाणी समूह के सतत सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता के तहत आसपास के 14 ग्रामों में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास के कई कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खेमराज पटेल ने वार्ड नं. 48 से की दावेदारी, अनुभवी होनें का मिल सकता है फायदा, वार्ड के हर वर्ग में है अच्छी खासी पकड़
Next Article पार्क एवेन्यू महिला विंग की अनुकरणीय पहल, भारतीय संस्कृति को संवारने बच्चो में अपनी संस्कृति के संरक्षण हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रायगढ़

Raigarh News; बीटी सड़क निर्माण में अनियमितता पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, लगातार शिकायतों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण उजागर

13 hours ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी

13 hours ago
क्राईमरायगढ़

Raigarh News; पुसौर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर, आरोपी करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था

2 days ago
रायगढ़क्राईम

Raigarh News; केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही, किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार, SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं

2 days ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?