By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
pitaranews.com
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Reading: ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु अदाणी फाउंडेशन की पहल, स्वास्थ्य शिविरों एवं मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से 212 लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श और दवा वितरण
Whatsapp Facebook Youtube Twitter
Breaking
जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार
अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना
राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन
Whatsapp Youtube Facebook Twitter Telegram

Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
pitaranews.com > छत्तीसगढ़ > ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु अदाणी फाउंडेशन की पहल, स्वास्थ्य शिविरों एवं मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से 212 लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श और दवा वितरण
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु अदाणी फाउंडेशन की पहल, स्वास्थ्य शिविरों एवं मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से 212 लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श और दवा वितरण

Mohsin Khan
Last updated: 22 November 2025 11:26
Mohsin Khan 3 Min Read
Share

रायगढ़ । अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामीण समुदायों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से छह स्वास्थ्य शिविरों की योजना बनाई है, जिनमें से दो शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना, स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित करना तथा निःशुल्क परामर्श एवं दवा वितरण के माध्यम से समुदाय को सशक्त बनाना है।

पहला शिविर ग्राम कोटमारा में आयोजित हुआ, जिसमें 119 लाभार्थियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श का लाभ लिया। इस शिविर में डॉ. काकोली (स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज) और डॉ. चंद्रशेखर सिदार (एपेक्स हॉस्पिटल) ने सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर में ग्राम सरपंच श्री अमीन पटेल, फाउंडेशन की टीम और ग्राम के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

दूसरा शिविर ग्राम बड़े भण्डार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें 93 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण का लाभ उठाया। इस शिविर में डॉ. संगीता पांडे (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. विकास कुमार (जनरल फिजिशियन) उपस्थित रहे। इन शिविरों को सफल बनाने में ग्रामीण प्रतिनिधियों और विद्यालय प्रशासन का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। अदाणी फाउंडेशन की टीम—पूर्णेन्दु कुमार, परमेश्वर गुप्ता, सोमप्रभा गोस्वामी, कौशल विशाल (फार्मा.) और अरुण कुमार (वॉलंटियर)—ने सक्रिय योगदान दिया।

इसके अतिरिक्त, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में दो मोबाइल हेल्थ वैन संचालित कर रहा है, जो 42 गाँवों और रेलवे साइडिंग क्षेत्र के गाँवों को कवर कर रही हैं। इन वैन के माध्यम से भी ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और दवा वितरण की सुविधा प्रदान की जा रही है।

अदाणी फाउंडेशन, अदाणी समूह की सामाजिक उत्तरदायित्व शाखा है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में कार्यरत है। देशभर में फैले अपने कार्यक्रमों के माध्यम से फाउंडेशन का उद्देश्य सतत विकास को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना है। खेल-कूद के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना, नेतृत्व कौशल विकसित करना और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देना फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में शामिल है। फाउंडेशन आगे भी इसी तरह के जनहितकारी कार्य जारी रखेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शिक्षा को संबल – बाल दिवस पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्कूल फर्नीचर वितरण कार्यक्रम, 387 छात्र लाभान्वित, ग्रामीण शिक्षा को मिला नया संबल
Next Article धूमधाम के साथ मना फायर ब्रांड युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का जन्मदिन, बुजुर्गो और बच्चों के बीच समर्थकों ने बांटी खुशियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खास खबरSargujaछत्तीसगढ़

जंगल में ड्रोन कैमरे से छापेमार, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त, कई आरोपी फरार

6 days ago
छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, खेल प्रतियोगिताओं और सुआ नृत्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

1 week ago
छत्तीसगढ़खास खबररायगढ़

कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

1 week ago
छत्तीसगढ़रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

2 weeks ago
pitaranews.com

Contact 8839364394
Email - pitaranews786@gmail.com, 
Address : Industrial Area Bank Colony Road, 
Raigarh CG 496001

© Copyright 2024, All Rights Reserved | PITARA NEWS
  • छत्तीसगढ़
  • खास खबर
  • रायपुर
  • रायगढ़
  • सारंगढ़
  • राजनीति
  • क्राईम
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?