रायगढ़. जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव होना है। इसके लिए लगातार नियमानुसार प्रक्रिया जारी है। जहां अब नामांकन फार्म जमा कर उसकी स्क्रूटनी हो चुकी है और अध्यक्ष पद के लिए 3 दावेदार मैदान मंे हैं। साथ ही अन्य पदों के लिए भी दावदारों ने नामांकन फार्म जमा किया है। हांलाकि सोमवार को नामांकन फार्म वापस लेने की प्रक्रिया के बाद अगले दिन अभ्यर्थियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ का चुनाव 4 नवम्बर हो होगा। जिसके लिए नामांकन पत्र जमा करने व स्क्रूटनी की प्रक्रिया शनिवार को सम्पन्न की जा चुकी है। स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र सिंह यादव, मनोज कुमार तिवारी, शतेन्द्र कुमार सिंह ने नामांकन फार्म भरा है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीर क्रांति राय व संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) पद के लिए ज्योति किरण मार्कों व विमला महन्त का नामाकंन फार्म जमा हुआ है। सचिव पद के लिए जय कुमार मालाकार, कोमल प्रसाद साहू, मेदिनी प्रसाद मिश्रा, संजय कुमार दास व शारदा मुल्लिक (कुलकर्णी) का फार्म जमा हुआ है। वहीं सह सचिव पद के लिए भावेश स्वर्णकार, प्रेम नारायण मौर्य, कोषाध्यक्ष पद के लिए शकुन्तला चैहान, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव गोपीराम यादव, ग्रन्थालय सचिव पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव, कौशल सिंह राजपूत ने नामांकन फार्म भरा है। कार्यकारिणी सदस्य महिला (आरक्षित) 2 पद के लिए दीपा निराला, काजल सिंह पैंकरा, सोनिया मिश्रा (जे.), कार्यकारिणी सदस्य (अनारक्षित) 4 पद के लिए अहिल्या गुप्ता, प्रीति महत, प्रवीण कुमार साहू, शकुन्तला विश्वकर्मा का नामांकन पत्र निवार्चन मण्डल द्वारा स्वीकार किया गया है। अब इसके बाद 26 अक्टूबर यानी सोमवार को अभ्यर्थी अपना नामांकन फार्म वापस ले सकेंगे उसके बाद 27 अक्टूबर को अभ्यर्थियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।